Smartphone Under 15K: 108MP कैमरा, 256जीबी स्टोरेज वाले Realme 5G फोन की कीमत धड़ाम

Smartphone Under 15K: Realme 11 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम+256GB स्टोरेज मॉडल को अब मात्र 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसे कंपनी ने 19,999 रुपये में लॉन्च किया था.

Smartphone Under 15K: अफॉर्डेबल स्मार्टफोन में जब क्वालिटी की बात होती है, तो चाइनीज कंपनी रियलमी की याद आ ही जाती है. Realme के फोन्स बाजार में काफी पसंद किये जाते हैं. इधर फेस्टिव सीजन में Realme 11 5G स्मार्टफोन, ई-कॉमर्स साइट Flipkart की सेल में शानदार डील पर मिल रही है.

Realme 11 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम+256GB स्टोरेज मॉडल को अब मात्र 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसे कंपनी ने 19,999 रुपये में लॉन्च किया था. इस फोन के बेस मॉडल 8GB रैम +128GB मेमोरी पर फिलहाल कंपनी 5,700 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इसके बाद इसकी प्राइस मात्र 13,299 रुपये हो गई है. यह मोबाइल फोन 18,999 रुपये में बाजार में पेश किया गया था.

फ्लिपकार्ट की सेल में फोन पर डिस्काउंट के अलावा और भी ऑफर्स हैं. अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो 5 प्रतिशत एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिलेगा. एक्सचेंज में पुराना फोन देकर नया लेना चाहते हैं, तो आपको 8,150 रुपये तक का ऑफ मिल जाएगा. EMI पर डिवाइस लेने के लिए 24 महीनों तक का विकल्प है. हालांकि, इसमें 16 प्रतिशत इंट्रेस्ट लगेगा.

रियलमी 11 5जी फोन में 6.72 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 2400×1080 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट दिया गया है. फोन में 6 नैनोमीटर प्रॉसेस पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ ऑक्टाकोर प्रॉसेसर लगा हुआ है, जो 2.2 गीगाहर्ट्ज तक क्लॉक स्पीड देने में सक्षम है.

Realme 11 5G डिवाइस में 8जीबी रैम के साथ 8जीबी डायनैमिक रैम और 256जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मिलता है. रियलमी 11 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है. जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HM6 प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी लेंस मौजूद है. वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है. फोन को 67W के सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बड़ी बैटरी पावर देती है.

Realme 11 5G: 20 हजार से कम दाम में आया 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला रियलमी का नया स्मार्टफोन

5999 में 32MP कैमरा वाला Realme फोन, गजब है Amazon सेल की डील

24GB रैम, 512GB स्टोरेज वाला स्टायलिश स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G कैसा है?

1000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का नया बजट फोन, जबरा लुक और गर्दा फीचर्स हैं इसमें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >