फोन की बैटरी खत्म हो रही और चार्जर नहीं है? इन तरीकों से बन जाएगा काम

अगर फोन की बैटरी खत्म हो जाए और चार्जर न मिले तो घबराने की जरूरत नहीं. रिवर्स वायरलेस चार्जिंग, टीवी या लैपटॉप के USB पोर्ट, पब्लिक चार्जिंग स्टेशन और कार के USB पोर्ट से आप फोन को चार्ज कर सकते हैं. ये तरीके इमरजेंसी में बेहद मददगार साबित होते हैं

अक्सर ऐसा होता है कि फोन की बैटरी सबसे जरूरी समय पर खत्म होने लगती है और आसपास चार्जर या पावर बैंक नहीं मिलता. ऐसे हालात में लोग घबरा जाते हैं, लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप अपने स्मार्टफोन को बिना चार्जर के भी अस्थायी रूप से चार्ज कर सकते हैं और जरूरी कॉल या मैसेज कर सकते हैं.

रिवर्स वायरलेस चार्जिंग

आजकल कई स्मार्टफोन में Reverse Wireless Charging फीचर मौजूद होता है. इस तकनीक से एक फोन दूसरे फोन को चार्ज कर सकता है. अगर आपके पास ऐसा कोई डिवाइस है तो आप अपने फोन को तुरंत थोड़ी बैटरी ट्रांसफर कर सकते हैं.

USB पोर्ट से चार्जिंग

अगर आपके पास चार्जिंग केबल है तो टीवी, लैपटॉप या किसी भी डिवाइस के USB पोर्ट से फोन चार्ज किया जा सकता है। यह तरीका धीमा होता है लेकिन बैटरी को अस्थायी रूप से चलाने के लिए काफी है. खासकर Type-C पोर्ट वाले लैपटॉप से चार्जिंग थोड़ी तेज हो सकती है.

पब्लिक और व्हीकल चार्जिंग

मॉल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस टर्मिनल पर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध होते हैं. यहां अक्सर केबल भी मिल जाती है. इसके अलावा कारों में मौजूद USB पोर्ट या बिल्ट-इन चार्जिंग सिस्टम से भी आप फोन को तुरंत चार्ज कर सकते हैं.

इमरजेंसी में मददगार

ये तरीके आपके फोन को पूरी तरह चार्ज नहीं करेंगे, लेकिन इतना जरूर करेंगे कि आप जरूरी काम निपटा सकें. यानी जब तक आपको सही चार्जर न मिले, तब तक ये उपाय आपकी बैटरी को बचाये रखेंगे.

यह भी पढ़ें: क्या एंड्रॉयड केबल से iPhone चार्ज करने पर फोन खराब हो जाएगा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >