गलती से भेज दिया ईमेल? ऐसे रोकें, एडिट करें या डिलीट

Gmail का Undo Send फीचर गलती से भेजे ईमेल को तुरंत रोकने, एडिट करने या डिलीट करने की सुविधा देता है. जानें कैसे बढ़ाएं Undo टाइम और बचें गलतियों से

Gmail Undo Send: अगर कभी जल्दबाजी में गलत व्यक्ति को ईमेल भेज दिया हो या भेजने के बाद कोई गलती नजर आ जाए, तो Gmail का Undo Send फीचर आपकी बड़ी मदद कर सकता है. यह सुविधा ईमेल भेजने के कुछ ही सेकंड बाद उसे रोकने का मौका देती है, ताकि मैसेज इनबॉक्स तक पहुंचने से पहले आप उसे वापस खींच सकें.

ईमेल भेजते ही मिलता है Undo का मौका

Gmail में जैसे ही आप कोई ईमेल भेजते हैं, स्क्रीन के नीचे एक छोटा सा नोटिफिकेशन दिखाई देता है. इसी में Undo का विकल्प मौजूद होता है. इस पर क्लिक या टैप करते ही भेजा गया ईमेल दोबारा ड्राफ्ट की तरह खुल जाता है, जहां आप चाहें तो उसे एडिट कर सकते हैं या पूरी तरह डिलीट भी कर सकते हैं. यह सुविधा डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर एक समान तरीके से काम करती है.

मोबाइल पर सिर्फ कुछ सेकंड का समय

स्मार्टफोन पर Undo बटन बहुत कम समय के लिए दिखाई देता है. अगर आप उस छोटे से विंडो में Undo नहीं दबाते, तो ईमेल तुरंत रिसीवर के इनबॉक्��� में पहुंच जाता है. इसलिए मोबाइल पर ईमेल भेजने के बाद कुछ सेकंड तक स्क्रीन पर ध्यान रखना जरूरी है.

Gmail Undo Send टाइम बढ़ाकर पाएं ज्यादा कंट्रोल

Gmail यूजर्स चाहें तो Undo Send का समय बढ़ा भी सकते हैं.सेटिंग्स में जाकर General टैब खोलें और Undo Send सेक्शन में 5, 10, 20 या 30 सेकंड में से अपनी पसंद का समय चुनें. ज्यादा समय चुनने पर आपको ईमेल भेजने के बाद उसे रोकने का बड़ा मौका मिलता है, जिससे गलतियां सुधारना आसान हो जाता है.

क्यों है यह फीचर इतना उपयोगी

ईमेल प्रोफेशनल कम्युनिकेशन का अहम हिस्सा है और एक छोटी सी गलती भी कई बार बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. Undo Send फीचर इसी जोखिम को कम करता है. चाहे गलत अटैचमेंट भेज दिया हो, नाम गलत लिख दिया हो या कोई जरूरी लाइन छूट गई हो, तो कुछ सेकंड में सब ठीक किया जा सकता है.

XYZ Left the Group: यह ट्रिक लगाएंगे तो आपके WhatsApp ग्रुप छोड़ने पर किसी को कानोंकान नहीं होगी खबर

दो साल बाद फोन की बैटरी क्यों ढीली पड़ जाती है? जानिए असली वजहें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >