चाइनीज टेक कंपनी Vivo ने भारत में अपनी Y-सीरीज में नया मॉडल Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो बजट में बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा और अच्छे फीचर्स चाहते हैं. इस स्मार्टफोन को दो कलर Festive Red और Noble Gold ऑप्शन में पेश किया गया है.
Vivo Y51 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
Vivo Y51 Pro 5G में दो स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे, जिसकी कीमत-
- 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल: 24,999 रुपये,
- 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल: 27,999 रुपये है.
यह स्मार्टफोन आज से ही सेल के लिए अवेलेबल है. इसे Flipkart और Vivo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से इच्छुक ग्राहक खरीद सकते हैं. इस नए मॉडल पर कंपनी 2500 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी दे रही है. ये ऑफर 16 मार्च तक ही वैलिड रहेगा.
Vivo Y51 Pro 5G स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
डिस्प्ले और डिजाइन: मॉडल में 6.75-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है.
डिजाइन कि बात करें, तो फोन में प्लास्टिक बैक पैनल दिया गया है और कंपनी के अनुसार यह मॉडल IP68+IP69 रेटिंग से भी लैस है, जिससे डिस्प्ले धूल और पानी से सेफ रहेगा.
प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. यह ऑक्टा-कोर चिपसेट 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड देता है, जिससे फोन डेली यूज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग में अच्छा परफॉर्म कर सकता है. यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा.
कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए, Vivo Y51 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है.
बैटरी और कनेक्टिविटी: फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने के लिए बनाई गई है. इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है.
यह भी पढ़ें: 6300mAh बैटरी के साथ आया POCO C85x 5G, कीमत ₹10999 से शुरू
