पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-इजरायल युद्ध का असर भारत तक दिखाई देने लगा है. एलपीजी की सप्लाई प्रभावित होने से गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं और कई जगहों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. ऐसे हालात में लोग तेजी से इलेक्ट्रिक किचन अप्लायंसेज की ओर रुख कर रहे हैं, खासकर इंडक्शन कुकर की बिक्री में उछाल दर्ज किया गया है.
भारत में बढ़ती मांग
सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता और मुंबई सहित देशभर के बड़े और छोटे शहरों के रिटेल सेंटर्स पर इंडक्शन कुकर की बिक्री अचानक बढ़ गई है. विजय सेल्स और क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स ने बताया कि पिछले दो दिनों में मांग कई गुना बढ़ी है.रेस्तरां और कैफे भी गैस की कमी के चलते सीमित मेन्यू और कम समय तक संचालन की चेतावनी दे रहे हैं. ऐसे में आपके लिए भी इंडक्शन कुकर लेना फायदे का सौदा हो सकता है.
रसोई के लिए 10 बेहतरीन इंडक्शन कुकटॉप, कम कीमत से लेकर हाई-पावर मॉडल तक
अगर गैस सिलेंडर की परेशानी हो या किचन में जल्दी और सुरक्षित खाना बनाना हो, तो इंडक्शन कुकटॉप एक अच्छा विकल्प बन सकता है. आज बाजार में कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं जो कम बिजली में तेजी से खाना पकाने में मदद करते हैं. यहां ऐसे 10 इंडक्शन कुकटॉप के बारे में बताया जा रहा है जो कीमत, पावर और फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.
Bajaj Majesty ICX Pearl 1900W Induction Cooktop
यह मॉडल लगभग 1900 वॉट की पावर के साथ आता है और पानी को करीब 5.2 मिनट में उबाल सकता है. इसमें आठ कुकिंग प्रोग्राम दिये गए हैं, जैसे दूध उबालना, करी, फ्राई, इडली, डोसा/चपाती और स्लो कुकिंग. इसमें ‘कीप वॉर्म’ और ‘स्लो कुक’ जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, हालांकि इसमें पॉज फीचर नहीं है.
Prestige PIC 20 Induction Cooktop (1600W)
1600 वॉट पावर वाला यह कुकटॉप लगभग 6.45 मिनट में एक लीटर पानी उबाल सकता है. इसमें फ्राई, सौटे, करी, इडली, डोसा, प्रेशर कुकिंग और दूध गर्म करने जैसे कई मोड मिलते हैं. सुरक्षा के लिए ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन, हाई वोल्टेज से सुरक्षा और बर्तन न होने पर एरर अलर्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.
Pigeon by Stovekraft Cruise Induction Cooktop (1800W)
यह सूची का किफायती विकल्प माना जाता है. यह करीब 7 मिनट में एक लीटर पानी उबाल सकता है. इसमें सात प्री-सेट कुकिंग मोड दिये गए हैं, जैसे डीप फ्राई, इडली, डोसा, चपाती, करी और दूध गर्म करना. हालांकि इसका डिजाइन थोड़ा हल्का होने के कारण कभी-कभी हल्का कंपन महसूस हो सकता है.
Usha Cookjoy 2000W Induction Cooktop
घरेलू उपकरणों के लिए मशहूर ब्रांड USHA का यह मॉडल 2000 वॉट पावर के साथ आता है. इसमें कई जरूरी सुरक्षा फीचर्स दिये गए हैं और यह छोटे परिवारों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Havells Instacook RT Induction Cooktop (1400W)
1400 वॉट की पावर के साथ आने वाला यह कुकटॉप सुरक्षा फीचर्स के लिए जाना जाता है. इसमें डीप फ्राई, उबालना, ग्रेवी/दाल और मैनुअल कुकिंग जैसे चार बेसिक मोड मिलते हैं. 16A प्लग और ओवरहीटिंग या वोल्टेज ज्यादा-कम होने पर एरर अलर्ट जैसी सुविधाएं इसमें शामिल हैं.
Bajaj ICX 200FP Induction Cooktop (2000W)
यह इंडक्शन कुकटॉप 2000 वॉट की पावर के साथ आता है और तेज कुकिंग में मदद करता है. इसमें ऊर्जा बचाने वाले कंपोनेंट्स और ओवरलोड प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे बिजली की खपत नियंत्रित रहती है.
Havells EVO TC20 Induction Cooktop (2000W)
2000 वॉट की क्षमता वाला यह कुकटॉप कई कुकिंग प्रीसेट्स के साथ आता है. इसकी मदद से अलग-अलग तरह के व्यंजन आसानी से बनाये जा सकते हैं. हाई-पावर हीटिंग के कारण यह तेजी से खाना पकाने में मदद करता है.
Croma 2000W Induction Cooktop
2000 वॉट पावर वाला यह कुकटॉप समान रूप से गर्मी फैलाने के लिए जाना जाता है. इसमें 8 कुकिंग प्रीसेट्स और टच कंट्रोल मिलते हैं, जिससे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. यह बजट श्रेणी में आने वाला मॉडल है.
Philips Viva Collection HD4928/01 (2100W)
यह इंडक्शन कुकटॉप अपनी तेज हीटिंग क्षमता के लिए जाना जाता है. लगभग 2100 वॉट की पावर के साथ यह करीब 4.2 मिनट में एक लीटर पानी उबाल सकता है. इसमें दाल, सब्जी और रोटी जैसे भारतीय व्यंजनों के लिए पहले से सेट कुकिंग मोड दिये गए हैं, जिससे रोजमर्रा के किचन वाले काम आसान हो जाते हैं.
Amazon Basics 1900W Induction Cooktop
1900 वॉट की क्षमता वाला यह कुकटॉप करीब 5.2 मिनट में एक लीटर पानी उबालने में सक्षम है. इसमें प्रेशर कुकिंग, डीप फ्राई, उबालना, करी बनाना, चपाती और दूध गर्म करने जैसे छह अलग-अलग कुकिंग मोड मिलते हैं. खास बात यह है कि बड़े बर्तन का इस्तेमाल करने पर दूध उबलकर बाहर आने की समस्या कम होती है.
क्यों बढ़ रही है लोकप्रियता?
इंडक्शन कुकर न सिर्फ गैस की कमी का विकल्प बन रहे हैं बल्कि बिजली की खपत भी कम करते हैं. तेज हीटिंग, मल्टिपल प्रीसेट्स और सुरक्षा फीचर्स इन्हें घरेलू रसोई के लिए भरोसेमंद बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज: ब्रांडेड स्मार्टवॉच बेहद सस्ते दामों पर
