अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन पूरी कीमत चुकाना भारी लग रहा है, तो Samsung ने भारत में एक दिलचस्प ऑप्शन शुरू किया है. Samsung ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम को लॉन्च किया है. इसके तहत अब यूजर्स कम कीमत में रीफर्बिश्ड Galaxy स्मार्टफोन सीधे कंपनी से खरीद सकते हैं.
खास बात यह है कि ये कोई नॉर्मल सेकेंड-हैंड फोन नहीं हैं. कंपनी के मुताबिक, हर डिवाइस को अच्छी तरह जांचा, रिपेयर और टेस्ट किया जाता है, ताकि यूज करते समय बिल्कुल नए फोन जैसा एक्सपीरियंस मिले. साथ ही, ऑफिशियल वारंटी सपोर्ट भी दिया जा रहा है. इससे खरीदारों को भरोसा रहता है. इस स्कीम के तहत Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे फ्लैगशिप मॉडल और Samsung Galaxy A series के कई फोन भी कम कीमत में उपलब्ध होंगे.
रिन्यूड फोन पर भी मिलेगी 1 साल की वारंटी
कंपनी का Certified Re-Newed प्रोग्राम पहले अमेरिका और साउथ कोरिया जैसे बाजारों में उपलब्ध था, लेकिन अब ये भारत में भी शुरू हो गया है. कंपनी के मुताबिक, इन फोन्स को सिर्फ पुराना फोन कहकर दोबारा नहीं बेचा जाता. हर डिवाइस को Samsung द्वारा मंजूर टेक्निशन के जरिए ऑथराइज्ड सेंटर पर अच्छी तरह जांचा जाता है. फोन की पूरी सफाई होती है, हार्डवेयर की बारीकी से टेस्टिंग की जाती है, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल किया जाता है, और अगर किसी पार्ट को बदलने की जरूरत पड़ती है तो सिर्फ असली Samsung पार्ट्स का ही यूज किया जाता है.
इतना ही नहीं, टेस्टिंग के बाद फोन को ऑफिसियल Samsung बॉक्स में पैक किया जाता है. साथ में चार्जिंग केबल, SIM इजेक्टर टूल और क्विक स्टार्ट गाइड भी मिलता है. सबसे राहत वाली बात यह है कि इन रिन्यूड फोन्स पर भी एक साल की वारंटी दी जा रही है.
Samsung के रिफर्बिश्ड Galaxy फोन्स की भारत में कीमतें
- Samsung Galaxy A36 5G – Rs 23,249 (128GB internal storage)
- Samsung Galaxy A36 5G – Rs 24,499 (256GB internal storage)
- Samsung Galaxy A56 5G – Rs 31,499 (8GB RAM)
- Samsung Galaxxy A56 5G – Rs 32,749 (12GB RAM)
- Samsung Galaxy S25 5G – Rs 58,749 (256GB internal storage)
- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G – Rs 97,499 (256GB)
भारत में Samsung Certified Renewed डिवाइस कैसे खरीदें?
आप इन रिफर्बिश्ड Galaxy डिवाइसेज को सीधे Samsung के भारत के ऑफिसियल ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. ये फोन पूरी तरह अनलॉक्ड होते हैं, यानी भारत के लगभग सभी बड़े मोबाइल नेटवर्क पर आसानी से काम करते हैं. सबसे खास बात यह है कि इनकी कीमत लॉन्च के समय की तुलना में काफी कम रखी गई है. हालांकि, खरीदने से पहले एक बार ऑनलाइन रिटेलर्स और ऑफलाइन दुकानों की कीमत जरूर चेक कर लें. क्योंकि कुछ जगहों पर नए फोन भी लगभग इसी रेंज में मिल रहे हैं. ऐसे में थोड़ी तुलना करके आप अपने लिए बेहतर डील चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Google Android Show 2026 आज, जानें टाइमिंग, लाइव स्ट्रीम और क्या हो सकता है लॉन्च
