5000mAh की बैटरी के साथ इस महीने लॉन्च होगा Samsung Galaxy F16, 15 हजार के अंदर मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

Samsung Galaxy F16: सैमसंग जल्द ही भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy F16 लॉन्च करने के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस MediaTek Dimensity 6300+ प्रोसेसर से लैस हो सकता है.

Samsung Galaxy F16: अगर आप कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है! Samsung जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया Samsung Galaxy F16 5G लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई लीक से संभावित जानकारी सामने आई है. यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स, पावरफुल कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा. सबसे खास बात यह है कि इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है. इस नए Samsung स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी लीक हो चुकी है. तो आइए जानते हैं इस अपकमिंग डिवाइस की पूरी डिटेल.

Samsung Galaxy F16 5G की संभावित फीचर्स 

Samsung Galaxy F16 में 6.7-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है. यह फोन 6nm प्रोसेस पर बने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस हो सकता है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 8GB LPDDR4X रैम दी जा सकती है, जो रोजमर्रा के काम और हल्के गेमिंग अनुभव के लिए पर्याप्त होगी.

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy F16 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर होगा. इसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलने की संभावना है, जबकि तीसरे सेंसर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है. वहीं, सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

बैटरी लाइफ के मामले में Galaxy F16 दमदार साबित हो सकता है. बताया जा रहा है कि इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, जो Galaxy A16 की तरह ही है. यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम होगी. इसके अलावा, फोन में डुअल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz) सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी. कई लीक में दावा किया गया है कि यह फोन कम कीमत में लॉन्च हो सकता है और इसके बेस वेरिएंट की कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है.

यह भी पढ़े: 7288 रुपये में मिल रहा सैमसंग का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन, ऐसा ऑफर फिर नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >