15 हजार से भी कम में मिल रहा 5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन, 6 साल तक मिलेंगे Android अपडेट

Samsung Galaxy A16: सैमसंग का Galaxy A16 5G फिलहाल फ्लिपकार्ट पर काफी सस्ते दाम पर मिल रहा है. सैमसंग का ये फोन कीमत में किफायती होने के साथ-साथ प्रीमियम अपडेट पॉलिसी के साथ आता है.

Samsung Galaxy A16: 2025 के आखिरी महीने में अगर आप भी एक Samsung का सस्ता फो�� खरीदने की सोच रहे हैं तो ये बिलकुल सही मौका है. हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy A16 5G की. ये कम बजट में काफी बढ़िया ऑप्शन आपके लिए हो सकता है. सैमसंग का ये फोन कीमत में किफायती होने के साथ-साथ प्रीमियम अपडेट पॉलिसी के साथ आता है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

Flipkart पर सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A16 5G

सैमसंग का ये मॉडल फिलहाल Flipkart पर अपनी ओरिजिनल कीमत से ₹4,392 सस्ता मिल रहा है. इस फोन को छह साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी पैच मिलेंगे, जो इसे बजट स्मार्टफोन में सबसे बेहतर बनाते हैं. इतनी लंबी अपडेट पॉलिसी आमतौर पर फ्लैगशिप फोन में मिलती है, लेकिन Samsung ने इसे लो-कॉस्ट मार्केट में भी उपलब्ध कराया है.

Samsung Galaxy A16 5G की लॉन्चिंग प्राइस ₹18,999 थी. लेकिन फिलहाल Flipkart पर इसे ₹14,607 में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, अगर आपके पास Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 5% लिमिटलेस कैशबैक भी मिलेगा, जिससे फोन की असली कीमत और कम हो जाती है. साथ ही, एक्सचेंज ऑफर के जरिए आप ₹13,840 तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं.

Samsung galaxy a16 price deatails on flipkart

Samsung Galaxy A16 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy A16 5G में दिया गया 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले इस कीमत में काफी बढ़िया फीचर है. इसका 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, गेमिंग और एनीमेशन को काफी स्मूद बना देता है.

फोन में Samsung का खुद का Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है, जो 5G सपोर्ट के साथ फास्ट परफॉर्मेंस देता है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों, कनेक्टिविटी, कैमरा यूज और Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. अच्छी बात यह है कि आप चाहें तो MicroSD कार्ड से स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं.

फोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा का सेटअप देखने को मिलता है. पहला 50MP, दूसरा 50MP और तीसरा 2MP. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मौजूद है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है.

यह भी पढ़ें: अल्ट्रा-स्लिम लुक से लेकर पावरफुल प्रोसेसर तक, अगले हफ्ते आ रहे ये धांसू स्मार्टफोन्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >