रिलायंस जियो ने बिहार-झारखंड में मचाया धमाल, एक महीने में जोड़े 3.20 लाख नये ग्राहक

TRAI रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2024 में रिलायंस जियो ने 3.20 लाख नये ग्राहक जोड़कर बिहार-झारखंड में अपनी बादशाहत कायम रखी. पढ़ें पूरी खबर.

मुख्य बातें
रिलायंस जियो ने दिसंबर 2024 में 3.20 लाख नए ग्राहक जोड़े
एयरटेल ने 12,011 ग्राहक गंवाए, BSNL ने 10,808 ग्राहक खो दिए
वोडा-आइडिया ने 30,648 नए ग्राहक जोड़े
बिहार-झारखंड में कुल 3.27 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े
Jio True 5G सेवाओं की लोकप्रियता से जियो की पकड़ मजबूत

बिहार-झारखंड टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखते हुए नए ग्राहकों को जोड़ने में सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की दिसंबर 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने 3.20 लाख नए ग्राहक जोड़कर जबरदस्त बढ़त हासिल की है.

जियो की रिकॉर्ड तोड़ बढ़त, एयरटेल और बीएसएनएल को झटका

TRAI के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2024 में जियो के पास 4 करोड़ 5 लाख 4 हजार 269 ग्राहक थे, जो दिसंबर 2024 में बढ़कर 4 करोड़ 9 लाख 13 हजार 517 हो गए. जियो ने अकेले बिहार-झारखंड सर्किल में ही 3.20 लाख नए उपभोक्ताओं को अपने नेटवर्क से जोड़ा है.
वहीं, जियो की इस बढ़त से भारती एयरटेल को बड़ा झटका लगा है. एयरटेल को दिसंबर में 12,011 ग्राहक गंवाने पड़े. नवंबर में एयरटेल के पास 4 करोड़ 5 लाख 10 हजार 920 ग्राहक थे, जो दिसंबर में घटकर 4 करोड़ 4 लाख 98 हजार 909 रह गए.

बीएसएनएल (BSNL) भी ग्राहकों को अपने नेटवर्क पर बनाए रखने में असफल रहा. सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने दिसंबर में 10,808 ग्राहक खो दिए. नवंबर में 59 लाख 77 हजार 315 ग्राहक होने के बाद यह संख्या घटकर 59 लाख 66 हजार 507 रह गई.

यह भी पढ़ें: Jio ने चुपके से बदल डाली इन प्लान्स की वैलिडिटी, रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें बेनिफिट्स

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : iPhone vs Android: प्रॉडक्ट और सर्विसेज के रेट्स में इतना अंतर क्यों?

वोडा-आइडिया ने भी दिखाई मजबूती

जहां एयरटेल और बीएसएनएल को नुकसान हुआ, वहीं वोडा-आइडिया (Vi) ने दिसंबर में 30,648 नए ग्राहक जोड़कर सकारात्मक प्रदर्शन किया. नवंबर में 74 लाख 54 हजार 845 ग्राहक होने के बाद यह संख्या बढ़कर 74 लाख 85 हजार 493 हो गई.

टेली डेंसिटी में सुधार, लेकिन अभी भी देश में सबसे पीछे बिहार

TRAI रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2024 में बिहार-झारखंड सर्किल में कुल 3 लाख 27 हजार 78 नए ग्राहक मोबाइल सेवाओं से जुड़े. इसमें से अकेले रिलायंस जियो ने 3 लाख 19 हजार 248 ग्राहकों को जोड़ा है.
इसके बावजूद बिहार-झारखंड की टेली डेंसिटी यानी प्रति 100 लोगों में मोबाइल उपयोगकर्ताओं का प्रतिशत 56.44% है, जो देश में सबसे कम बना हुआ है.

5G सेवाओं से बढ़ी Jio की लोकप्रियता

विशेषज्ञों का मानना है कि जियो की हाई-स्पीड 5G सेवाएं और किफायती प्लान्स इस बढ़त का मुख्य कारण हैं. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में Jio True 5G की उपलब्धता ने ग्राहकों को तेजी से आकर्षित किया है.
रिलायंस जियो ने कहा कि वह अपने उपभोक्ताओं को बेहतर टेलीकॉम सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी ने भविष्य में भी नयी तकनीकों और सेवा विस्तार के जरिये ग्राहकों को जोड़ने की रणनीति बनाई है.

यह भी पढ़ें: Jio ने लगायी Airtel से 3 गुना लंबी छलांग, बनाया नया ऐसा रिकॉर्ड, जानकर झूम उठेंगे आप

यह भी पढ़ें: Jio का होली धमाका: 100 रुपये में 5GB डेटा और 90 दिनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >