रिलायंस जियो बना बिहार-झारखंड का नंबर वन टेलीकॉम ऑपरेटर

TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार-झारखंड में बीते अप्रैल महीने में Jio, Vi और BSNL ने ग्राहक जोड़े हैं. जबकि भारती एयरटेल को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है.

5.46 लाख नये मोबाइल ग्राहकों को जोड़कर जियो बना सरताज
बिहार सर्कल में वायरलाइन के 60 फीसदी हिस्से पर जियो का कब्जा

TRAI ने अप्रैल 2024 का CMS यानी कंज्यूमर मार्केट शेयर के आंकड़े जारी कर दिये हैं. रिपोर्ट  के अनुसार Jio, VI और BSNL ने ग्राहक जोड़े हैं जबकि भारती एयरटेल को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है. अप्रैल में बिहार टेलीकॉम सर्कल में रिलायंस जियो रिकाॅर्ड 5.46 लाख नये ग्राहक जोड़कर नंबर वन ऑपरेटर बन गया है. इसके साथ ही वायरलाइन सेगमेंट में भी जियो ने 23,862 ग्राहक जोड़े हैं. रिलायंस जियो ने 6 लाख का आंकड़ा पार करते हुए 60 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है. वायरलाइन में Airtel, BSNL, Tata Tele जैसे ऑपरेटर की साझा हिस्सेदारी 40 फीसदी से नीचे है.

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार-झारखंड में बीते अप्रैल महीने में Jio, VI और BSNL ने ग्राहक जोड़े हैं. जबकि भारती एयरटेल को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है. ट्राई की रिपोर्ट बताती है कि Airtel ने अप्रैल 2024 में बिहार सर्कल में 1 लाख 21 हजार 570 ग्राहकों को खोया है.

Reliance Jio बनी दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर, मुकेश अंबानी की कंपनी ने वर्ल्ड नंबर 1 China Mobile को इस मामले में पीछे छोड़ा

Jio और Airtel में किसका Netflix प्लान ज्यादा फायदेमंद? देखें

Jio प्लैटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ बढ़ा, जानिए कितना रहा जियो का ARPU

TRAI के अनुसार, बिहार टेलीकाॅम सर्कल में Voda-Idea को अप्रैल 2024 में 34 हजार 645 नये ग्राहक मिले हैं. लंबे अर्से के बाद VI लगातार दूसरे महीने नये ग्राहकों को जोड़ने में सफल रही है. अप्रैल की TRAI रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की BSNL ने भी बिहार सर्कल में 11 हजार 668 नये ग्राहकों को जोड़ा है.

TRAI रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार टेलीकॉम सर्कल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में अप्रैल 2024 में 4 लाख 70 हजार 731 नये उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं. इसके बावजूद बिहार सर्कल की टेली डेंसिटी 57.38 फीसदी है जो देशभर में सबसे कम है.

बिहार टेलीकॉम सर्कल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाये हुए है. बेहतरीन 5G कवरेज और वायरलाइन के जरिये स्थाई कनेक्टिविटी, भरोसेमंद वाईफाई, 800 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और दर्जन भर से ज्यादा OTT प्लैटफाॅर्म के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता रिलायंस जियो से जुड़ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >