जियो का सबसे सस्ता पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ 28 दिन की वैलिडिटी

Jio Cheapest Plan 2025: रिलायंस जियो का ₹189 प्लान देता है 28 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा और 300 SMS. यह 2025 का सबसे सस्ता वैल्यू पैक है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो कम खर्च में सिम एक्टिव रखना चाहते हैं

Jio Cheapest Plan 2025: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती प्लान पेश किया है.₹189 का यह पैक उन यूजर्स के लिए खास है जो कम खर्च में अपनी सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं. इसमें कॉलिंग, डेटा और एसएमएस सब कुछ शामिल है, जिससे यह पैक 2025 में भी वैल्यू-फॉर-मनी साबित हो रहा है.

अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है ट्रूली अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग. चाहे कितनी भी देर बात करनी हो, मिनट्स की कोई लिमिट नहीं है. यह फीचर उन यूजर्स के लिए राहत है जो कॉलिंग को प्राथमिकता देते हैं.

डेटा पैक और स्पीड

₹189 पैक में कुल 2GB डेटा मिलता है. ध्यान रहे, यह डेली डेटा नहीं बल्कि पूरे 28 दिन का कुल डेटा है. डेटा खत्म होने पर स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर डेटा वाउचर से टॉप-अप किया जा सकता है.

एसएमएस और अतिरिक्त फायदे

इस पैक में यूजर्स को 300 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही जियो के डिजिटल प्लैटफॉर्म्स जैसे JioTV और JioAI Cloud का ऐक्सेस भी दिया जाता है, जिससे एंटरटेनमेंट और क्लाउड स्टोरेज दोनों का मजा लिया जा सकता है.

सबसे सस्ता 28 दिन का पैक

जियो का यह ₹189 पैक फिलहाल प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में सबसे सस्ता 28 दिन का ऑफर है. यह खासकर उन ग्राहकों के लिए है जो सिर्फ सिम एक्टिव रखना चाहते हैं और ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती.

जियो ऐप और वेबसाइट से रिचार्ज

ग्राहक इस प्लान को सीधे Jio वेबसाइट या MyJioऐप से रिचार्ज कर सकते हैं. आसान प्रॉसेस और डिजिटल पेमेंट विकल्प इसे और भी सुविधाजनक बनाते हैं.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: ₹6 डेली खर्च पर साल भर मिलेगा अनलिमिटेड फायदा, BSNL के इस प्लान के आगे Jio-Airtel भी फेल

यह भी पढ़ें: 5 रुपये से कम डेली खर्च में 300 दिनों की वैलिडिटी, साथ में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >