टेस्ला से चार गुना बड़ा होगा रिलायंस का गीगा एनर्जी कॉम्प्लेक्स, भारत की ऊर्जा क्रांति का बनेगा नया चेहरा

रिलायंस का जामनगर स्थित गीगा एनर्जी कॉम्प्लेक्स टेस्ला की गीगाफैक्ट्री से चार गुना बड़ा है. सौर ऊर्जा, बैटरी और इलेक्ट्रोलाइजर फैक्ट्रियों के साथ यह भारत को ग्रीन एनर्जी में ग्लोबल लीडर बनाएगा

Reliance Giga Energy Complex: जामनगर में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा एनर्जी कॉम्प्लेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने गुजरात के जामनगर में जो धीरूभाई अंबानी गीगा एनर्जी कॉम्प्लेक्स तैयार किया है, वह आकार और क्षमता दोनों में टेस्ला की गीगाफैक्ट्री से चार गुना बड़ा है. 44 लाख वर्गफुट में फैले इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण रिकॉर्ड गति से हो रहा है. अब तक 34 लाख क्यूबीक मीटर कंक्रीट, 7 लाख टन स्टील और एक लाख किलोमीटर केबल का उपयोग हो चुका है- जो चांद तक जाकर वापस आने जितनी दूरी है.

सौर ऊर्जा में नया इतिहास: सिंगापुर से तीन गुना बड़ी परियोजना

रिलायंस के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने 48वीं वार्षिक आम बैठक में बताया कि कच्छ में 5,50,000 एकड़ बंजर भूमि पर दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना विकसित की जा रही है. यह सिंगापुर के आकार से तीन गुना बड़ी होगी और अगले दशक में भारत की लगभग 10% बिजली की जरूरतें पूरी करेगी.

बैटरी और इलेक्ट्रोलाइजर गीगा फैक्ट्रियों का निर्माण

रिलायंस आने वाले समय में अपनी इंटीग्रेटेड सोलर पीवी निर्माण क्षमता को 10 गीगावाट से बढ़ाकर 20 गीगावाट प्रति वर्ष तक ले जाएगा. यह दुनिया की सबसे बड़ी सौर निर्माण सुविधा होगी. साथ ही, 2026 में बैटरी गीगा फैक्ट्री की शुरुआत 40 गीगावाट प्रति वर्ष क्षमता से होगी, जिसे बाद में 100 गीगावाट तक बढ़ाया जाएगा. इलेक्ट्रोलाइजर गीगा फैक्ट्री भी 2026 के अंत तक चालू हो जाएगी.

भारत को बनाएगा ग्रीन एनर्जी का ग्लोबल लीडर

अनंत अंबानी ने कहा कि जामनगर का यह कॉम्प्लेक्स दुनिया का सबसे बड़ा पारंपरिक और न्यू एनर्जी कॉम्प्लेक्स होगा. यह नई रिलायंस और नए भारत का चेहरा बनेगा. इस परियोजना से न केवल ऊर्जा उत्पादन में क्रांति आएगी, बल्कि भारत को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाने में मदद मिलेगी.

RIL AGM 2025: रिलायंस और मेटा की भारत में एंटरप्राइज एआई सॉल्यूशंस के लिए साझेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >