iPhone 16 के लुक वाला शक्तिशाली और वॉटरप्रूफ फोन लायी Redmi, मिलेगी जम्बो बैटरी

Redmi Turbo 4 Pro 5G Launch: एक से एक धांसू स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में रेडमी के दमदार स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro 5G की एंट्री हो चुकी है. इस नए मॉडल का कैमरा डिजाइन लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है. क्योंकि, कंपनी ने अपने इस नए मॉडल के बैक कैमरे का डिजाइन iphone 16 के जैसे दिया है.

Redmi Turbo 4 Pro 5G Launch: एक से एक धांसू स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में रेडमी के दमदार स्मार्टफोन की एंट्री हो चुकी है. काफी लंबे समय से सुर्खियों में रहे Redmi Turbo 4 Pro 5G को शाओमी कंपनी ने आखिरकार अपने घरेलू बाजार चीन में लॉन्च कर दिया है. 7,550mAh की सबसे बड़ी बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ स्टाइलिश लुक के साथ लॉन्च हुए इस नए मॉडल का कैमरा डिजाइन लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है. क्योंकि, कंपनी ने अपने इस नए मॉडल के बैक कैमरे का डिजाइन iphone 16 के जैसे दिया है. जो इस मॉडल को बेहद ही आकर्षित बना रहे हैं. इतना ही नहीं, इस नए मॉडल Redmi Turbo 4 Pro 5G में Redmi यूजर्स को और भी बहुत कुछ खास मिलने वाला है. तो चलिए फिर जानते हैं इसके खास फीचर्स के बारे में.

यह भी पढ़ें: Realme ने मचाया तहलका! 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Turbo 4 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Redmi Turbo 4 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.83inch का OLED डिस्प्ले दिया गया है.

कैमरा: इस नए मॉडल में यूजर्स को iPhone 16 की तरह कैमरा डिजाइन मिलेगा. Redmi Turbo 4 Pro 5G के बैक पैनल पर वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो iPhone 16 के वर्टिकली अलाइंड डिजाइन की तरह है. बैक में OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी और 8MP का Ultra Wide सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 20MP का कैमरा है.

प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Redmi Turbo 4 Pro 5G में Snapdragon 8s Gen 4 का प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड HyperOS पर काम करेगा.

बैटरी: 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ Redmi Turbo 4 Pro 5G में 7,550mAh की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही 22.5W रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन भी यूजर्स को मिलेगा.

रैम और स्टोरेज: शाओमी ने Redmi Turbo 4 Pro 5G को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. जिसमें पहला वेरिएंट 12GB+256GB,दूसरा वेरिएंट 12GB+512GB, तीसरा 16GB+512GB और चौथा 16GB+1TB शामिल है.

कीमत: कीमत कि बात करें तो कंपनी ने अपने इस नए मॉडल की कीमत इसके वेरिएंट्स के हिसाब से रखी है. जैसे कि: 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2199 यानी लगभग 25,700 रुपये, 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2299 यानी लगभग 29,300 रुपये, 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2499 यानी की लगभग 31,600 रुपये और चौथे वेरिएंट 16GB+1TB की कीमत CNY 2699 यानी की लगभग 35,100 रुपये रखी है.

कलर: इस नए मॉडल Redmi Turbo 4 Pro 5G को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. जिसमें ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट का ऑप्शन ग्राहकों को मिलेगा.

वाटर और डस्ट रेटिंग फीचर्स: धूल-पानी से बचाने के लिए इस नए मॉडल को IP66+IP68+IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा गया है.

यह भी पढ़ें: अप्रैल महीने में इन स्मार्टफोन्स ने मारी बाज़ी, किफायती दाम में मिले लाखों वाले फीचर्स

यह भी पढ़ें: ₹25,000 के अंदर कौन-सा फोन है बेस्ट? Vivo T4 5G vs Oppo F29 5G में तगड़ा मुकाबला!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >