Redmi Note 15 Pro Series India Launch Today: Redmi आज भारत में अपनी नई Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रहा है. ये दोनों फोन पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किए जा चुके हैं और भारत में इन्हें Amazon के जरिए बिक्री के लिए अवेलेबल कराया जाएगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स से जुड़े कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है. Redmi ने कन्फर्म किया है कि Note 15 Pro सीरीज में 200MP का दमदार रियर कैमरा और 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. प्रो मॉडल में MediaTek का प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Pro+ वेरिएंट Snapdragon चिपसेट के साथ आएगा. आइए जानते हैं लॉन्च टाइम, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़े डिटेल्स.
कितने बजे लॉन्च होगा Redmi Note 15 Pro Series
Redmi Note 15 Pro सीरीज का लॉन्च इवेंट आज गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होगा. बीते कुछ दिनों से Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi इस सीरीज को सोशल मीडिया और अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के माइक्रोसाइट के जरिए टीज कर रही है. आप इसके लॉन्च इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल साइट, अमेजन या यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं. सीरीज को 3 फरवरी से सेल के लिए अवेलेबल करा दिया जाएगा.
कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट
Redmi Note 15 Pro 5G तीन कलर Carbon Black, Mirage Blue और Silver Ash में लॉन्च होगा. वेरिएंट कि बात करें, तो मॉडल में दो वेरिएंट 8GB+128GB और 8GB+256GB ऑप्शन मिलेंगे.
वहीं, Redmi Note 15 Pro+ 5G भी तीन कलर Carbon Black, Coffee Mocha और Mirage Blue ऑप्शन में आने वाला है. इसमें तीन वेरिएंट 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB ऑप्शन मिलेंगे.
Redmi Note 15 Pro Series के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Redmi के टीजर के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन्स में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. दोनों स्मार्टफोन्स में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेंगे. साथ ही डिस्पले Triple TUV से सर्टिफाइड है. इसके अलावा, डिस्पले पर Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है. धूल और पानी से बचाव के लिए दोनों मॉडल्स IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस है.
फोटोग्राफी के लिए, दोनों मॉडल्स में 200MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है, जिसे Redmi इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत बता रहा है. OIS सपोर्ट के साथ दोनों ही मॉडल्स 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे.
परफॉर्मेंस कि बता करें, तो Redmi Note 15 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, तो वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आएगा. दोनों ही मॉडल्स Xiaomi Hyper OS 2 को सपोर्ट करेंगे.
पावर के लिए, Note 15 Pro में 6,580mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. वहीं Pro+ में 6,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.
यह भी पढ़ें: Oppo ला रहा नया K सीरीज स्मार्टफोन, K13 लाइनअप का होगा सक्सेसर
