Redmi 15 5G बनाम Poco M7 Plus 5G: बजट सेगमेंट में बड़ी टक्कर, दमदार कौन?

Redmi 15 5G Vs Poco M7 Plus 5G: 15 हजार रुपये की रेंज में रेडमी 15 5जी और पोाको एम7 प्लस 5जी में कौन-सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानिए कीमत, कैमरा, बैटरी और फीचर्स की पूरी तुलना

Redmi 15 5G Vs Poco M7 Plus 5G: भारत के बजट स्मार्टफोन बाजार में इस महीने दो नये धुरंधर उतरे हैं- Xiaomi का Redmi 15 5G और Poco का M7 Plus 5G. दोनों ही फोन ₹17,000 से कम कीमत में दमदार बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ पेश किये गए हैं. आइए जानते हैं कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.

कीमत और उपलब्धता

Redmi 15 5G की शुरुआती कीमत ₹14,999 (6GB + 128GB) है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट ₹16,999 में मिलेगा. यह 28 अगस्त से Amazon, Xiaomi की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. कलर ऑप्शन- फ्रॉस्टेड व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक, सैंडी पर्पल.

Poco M7 Plus 5G की कीमत थोड़ी कम है- ₹13,999 (6GB + 128GB) और ₹14,999 (8GB + 256GB). यह 19 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. कलर ऑप्शन- एक्वा ब्लू, कार्बन ब्लैक, क्रोम सिल्वर.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

दोनों स्मार्टफोन में 6.9-इंच का Full HD+ डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. 850 निट्स की पीक ब्राइटनेस और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन से आंखों को राहत मिलती है.

दोनों में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट है, जो 8GB LPDDR4x RAM के साथ आता है. Redmi में 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है, जबकि Poco का हाई वेरिएंट 128GB तक सीमित है. दोनों Android 15 पर HyperOS 2.0 के साथ चलते हैं.

कैमरा फीचर्स

Redmi 15 5G में 50MP का डुअल रियर कैमरा है, जिसमें AI Sky, AI Beauty और AI Erase जैसे फीचर्स हैं. फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है.

Poco M7 Plus 5G में भी 50MP का प्राइमरी सेंसर और एक सेकेंडरी कैमरा है. इसका फ्रंट कैमरा 1080p/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.

बैटरी और चार्जिंग

दोनों फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है.

अतिरिक्त फीचर्स

Redmi में Dolby सर्टिफाइड स्पीकर्स, Google Gemini इंटीग्रेशन और Circle to Search सपोर्ट है. दोनों में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 रेटिंग और Redmi का IR ब्लास्टर भी मौजूद है.

Redmi 15 5G Vs Poco M7 Plus 5G: दोनों ही शानदार विकल्प

Redmi 15 5G और Poco M7 Plus 5G दोनों ही शानदार विकल्प हैं.Poco की कीमत थोड़ी कम है, लेकिन Redmi ज्यादा स्टोरेज, बेहतर AI फीचर्स और Dolby ऑडियो के साथ आता है. अंतिम फैसला आपके ब्रांड पसंद और ऑफर्स पर निर्भर करेगा.

₹15 हजार में लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी वाला Redmi 15 5G, फीचर्स में दे रहा Vivo को सीधी टक्कर

₹70 में खरीदें 7000mAh की बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, पहली सेल पर मिल रहा बड़ा एक्सचेंज ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >