Jio का ₹1,748 वाला धमाका! 336 दिन की वैधता, Airtel से सस्ता

Airtel Jio Ka Sasta Recharge: जियो ने ₹1,748 में 336 दिन का कॉलिंग पैक लॉन्च किया, एयाटेल का प्लान ₹1,849 में 365 दिन का

Airtel Jio Ka Sasta Recharge: मोबाइल यूजर्स के लिए लंबी वैधता वाले प्लान हमेशा राहत लेकर आते हैं. खासकर उन लोगों के लिए जो बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं. रिलायंस जियो ने ऐसा ही एक ऑफर पेश किया है, जो कम कीमत में लगभग पूरे साल की सुविधा देता है.

Jio का ₹1,748 वाला प्लान

जियो का नया प्रीपेड पैक उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है और सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग चाहिए. इस प्लान में यूजर्स को लोकल और STD पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. साथ ही पूरे 336 दिनों के लिए 3,600 SMS भी दिये जा रहे हैं. डेटा इसमें शामिल नहीं है, लेकिन चाहें तो अलग से डेटा ऐड-ऑन पैक खरीदा जा सकता है.

किसके लिए है सबसे फायदेमंद

यह पैक खासतौर पर सीनियर सिटिजन्स और उन लोगों के बीच लोकप्रिय है जो घर पर वाई-फाई इस्तेमाल करते हैं और मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं पड़ती. लंबी वैधता होने की वजह से बार-बार रिचार्ज करने की टेंशन खत्म हो जाती है. इसके साथ ही जियो टीवी और जियो क्लाउड की मुफ्त सुविधा भी दी जा रही है.

Airtel का मुकाबला

जियो के इस ऑफर को टक्कर देने के लिए एयरटेल भी कॉलिंग-ओनली पैक लेकर आया है. एयरटेल का प्लान ₹1,849 का है, यानी जियो से ₹101 महंगा. हालांकि इसमें 365 दिन की वैधता मिलती है. एयरटेल यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 3,600 SMS, स्पैम अलर्ट, फ्री हेलो ट्यून और Perplexity Pro AI की ऐक्सेस भी दी जाती है.

किसे चुनें?

अगर आप कम कीमत में लंबी वैधता चाहते हैं तो जियो का ₹1,748 वाला पैक बेहतर साबित होगा. वहीं, अगर आप पूरे साल यानी 365 दिन की सुविधा चाहते हैं और थोड़ी ज्यादा रकम खर्च करने में दिक्कत नहीं है तो एयरटेल का पैक भी एक मजबूत विकल्प है.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: 379 रुपये में Airtel दे रहा 30 दिन की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा और कई प्रीमियम बेनिफिट्स

यह भी पढ़ें: ₹3,599 में 365 दिन अनलिमिटेड 5G! Jio का नया धमाका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >