Airtel Recharge Plans: सिर्फ 28 दिन नहीं बल्कि पूरे 1 महीने चलते हैं ये एयरटेल के प्लान्स, देखें पूरी लिस्ट

Airtel Recharge Plans: एयरटेल अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. कंपनी के पास कुछ ऐसे प्लान्स भी है जो 28 दिनों की बजाय पूरे 30/31 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं. इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स मिलते हैं. आइए एक नजर डालते हैं एयरटेल के पूरे महीने चलने वाले प्लान्स की लिस्ट पर.

Airtel Recharge Plans: एयरटेल सर्विस का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं. ऐसे में अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी कई सारे प्लान्स लेकर आते रहती है. हालांकि, ज्यादातर यूजर्स 28 दिनों वाले प्लान्स रिचार्ज करना सही समझते हैं. ऐसे में अब टेलीकॉम कंपनी यूजर्स को पूरे महीने यानी 30/31 दिन वाले प्लान्स ऑफर करने लगी है.

पूरे महीने वाले प्लान्स में Airtel न सिर्फ 30/31 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है, बल्कि उसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा का भी फायदा अलग-अलग कीमत के अनुसार कंपनी यूजर्स को दे रही है. ऐसे में अगर आप भी 28 दिनों वाला प्लान रिचार्ज करते हैं, तो आपके लिए हम आज कंपनी के महीने वाले प्लान्स की लिस्ट लेकर आए हैं. 

एयरटेल का 319 रुपये वाला प्लान 

  • वैलिडिटी: पूरे 1 महीने 
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग 
  • SMS: हर दिन 100 फ्री SMS
  • डेटा: हर दिन 1.5GB डेटा 
  • अन्य बेफिट्स: 30GB Google One स्टोरेज, फ्री एप्पल म्यूजिक और फ्री हेलोट्यून्स 

एयरटेल का 355 रुपये वाला प्लान 

  • वैलिडिटी: पूरे 1 महीने 
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग 
  • SMS: 300 फ्री SMS
  • डेटा: टोटल 25GB डेटा 
  • अन्य बेफिट्स:  फ्री हेलोट्यून्स, फ्री स्पैम अलर्ट और Perplexity AI Pro एक्सेस 12 महीनों के लिए फ्री 

एयरटेल का 379 रुपये वाला प्लान 

  • वैलिडिटी: पूरे 1 महीने 
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग 
  • SMS: हर दिन 100 फ्री SMS
  • डेटा: हर दिन 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड)
  • अन्य बेफिट्स: 30GB Google One स्टोरेज, फ्री एप्पल म्यूजिक, फ्री हेलोट्यून्स, फ्री स्पैम अलर्ट और Perplexity AI Pro एक्सेस 12 महीनों के लिए फ्री 

एयरटेल का 429 रुपये वाला प्लान 

  • वैलिडिटी: पूरे 1 महीने 
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग 
  • SMS: हर दिन 100 फ्री SMS
  • डेटा: हर दिन 2.5GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड)
  • अन्य बेफिट्स:  फ्री हेलोट्यून्स, फ्री स्पैम अलर्ट और Perplexity AI Pro एक्सेस 12 महीनों के लिए फ्री 

एयरटेल का 589 रुपये वाला प्लान 

  • वैलिडिटी: पूरे 30 दिन 
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग 
  • SMS: 300 फ्री SMS
  • डेटा: 50GB डेटा 
  • अन्य बेफिट्स: फ्री हेलोट्यून्स, फ्री स्पैम अलर्ट और Perplexity AI Pro एक्सेस 12 महीनों के लिए फ्री 

एयरटेल का 609 रुपये वाला प्लान 

  • वैलिडिटी: पूरे 1 महीने 
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग 
  • SMS: 300 फ्री SMS
  • डेटा: 60GB डेटा 
  • अन्य बेफिट्स: फ्री हेलोट्यून्स, फ्री स्पैम अलर्ट और Perplexity AI Pro एक्सेस 12 महीनों के लिए फ्री

यह भी पढ़ें: 379 रुपये में Airtel दे रहा 30 दिन की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा और कई प्रीमियम बेनिफिट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >