8,000mAh की बैटरी के साथ आ रहा Realme का नया 5G फोन, 6,500 निट्स की होगी ब्राइटनेस

Realme P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा. फोन में 144Hz डिस्प्ले, 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dimensity 7400 Ultra चिपसेट और 50MP OIS कैमरा मिलेगा. IP69 तक की सेफ्टी के साथ इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी.

Realme P4s 5G जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करने वाला है. कंपनी ने बुधवार को ऐलान किया कि इस नए स्मार्टफोन को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा. यह फोन कंपनी की नई P-Series का हिस्सा होगा. इसमें पहले से Realme P4, Realme P4 Lite, Realme P4x और Realme P4 Pro 5G जैसे मॉडल शामिल हैं. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कुछ खास फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है. आइए जानते हैं.

कब लॉन्च होगा Realme P4s 5G?

कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि यह नया 5G स्मार्टफोन भारत में 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. टीजर इमेज में फोन के दो कलर ऑप्शन भी नजर आए हैं. इनमें ग्रीन और बेज-ब्राउन शामिल हैं. फिलहाल Realme ने फोन की कीमत के बारे में कोई भी डिटेल्स शेयर नहीं की है. लॉन्च के बाद आप इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकेंगे.

Realme P4s 5G के कन्फर्म फीचर्स

  • Realme P4s 5G में कंपनी Samsung M14 डिस्प्ले देने वाली है. खास बात इसकी 144Hz रिफ्रेश रेट है, यानी स्क्रॉलिंग से लेकर गेमिंग तक स्क्रीन का एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहने वाला है.
  • ब्राइटनेस की बात करें तो कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देगा. इसके अलावा HDR10+ और Netflix HDR कंटेंट का सपोर्ट भी मिलेगा.
  • परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट मिलने वाला है. इसके साथ कंपनी एक अलग HyperVision+ AI चिप भी देगी, जो खासतौर पर ग्राफिक्स से जुड़े हैवी टास्क को संभालने में मदद करेगी.
  • फोन में 50MP का डुअल AI कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट दिया जाएगा.
  • Realme P4s 5G को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा. सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी होगी. इसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आएगा iQOO Z11, Buds के फीचर्स भी हुए रिवील


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >