Realme GT8 Pro लॉन्च: स्वैपेबल कैमरा आइलैंड, 200MP जूम लेंस और Snapdragon Elite Gen 5 के साथ धमाका

Realme ने लॉन्च किया GT8 Pro - दुनिया का पहला स्मार्टफोन जिसमें स्वैपेबल कैमरा आइलैंड, Ricoh ट्यून किया गया 50MP कैमरा और Snapdragon Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है. जानिए कीमत, फीचर्स और खासियतें

Realme ने अपने नये फ्लैगशिप GT8 Pro के साथ एक ऐसा इनोवेशन पेश किया है, जो स्मार्टफोन डिजाइन की परिभाषा बदल देगा. यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें स्वैपेबल कैमरा आइलैंड यानी बदलने योग्य कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इसका मतलब यूजर अपनी पसंद के मुताबिक फोन के कैमरा डिजाइन को बदल सकता है.

कैमरा डिजाइन में क्रांति

Realme GT8 Pro के कैमरा मॉड्यूल में दो Torx स्क्रू और मैग्नेटिक लॉकिंग सिस्टम दिया गया है. यूजर चाहे तो गोल, चौकोर या रोबोट-स्टाइल कैमरा डिजाइन लगाकर अपने फोन को नया लुक दे सकता है. कंपनी ने 3D Printing File (3mf) भी जारी की है ताकि यूजर्स खुद अपने कैमरा डिजाइन बना सकें.

Ricoh ट्यून कैमरा: प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए

यह फोन Realme और Ricoh की पार्टनरशिप का पहला नतीजा है. इसमें 50MP का Ricoh ट्यून मेन कैमरा है जो 1/1.56 सेंसर और f/1.8अपर्चर के साथ आता है. इसमें Ricoh GR की 5 फोटोग्राफी टोन- Positive, Negative, High-Contrast B&W, Standard, Monochrome भी मिलती हैं. साथ ही, 200MP का पेरिस्कोप लेंस 3x ऑप्टिकल और 12x लॉसलेस जूम देता है. तीसरा लेंस 50MP अल्ट्रावाइड (116°FOV) है. वीडियो रिकॉर्डिंग 8K तक की जा सकती है.

दमदार परफॉर्मेंस और बैटरी

Realme GT8 Pro में Snapdragon Elite Gen 5 Extreme Edition चिपसेट, 16GB LPDDR5X RAM, और 1TBUFS 4.1 स्टोरेज दी गई है. 7,000mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

फोन में 6.8 इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है. यह Android 16 आधारित Realme UI 7 पर चलता है और इसमें IP66/IP68/IP69 रेटिंग भी है.

कीमत और वेरिएंट

Realme GT8 Pro चीन में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत CNY 3,999 (लगभग ₹46,800) से शुरू होती है. टॉप वेरिएंट CNY 5,199 (करीब ₹61,000) का है. फोन White, Green और Blue कलर में मिलेगा.

25 हजार की रेंज में आया iPhone जैसे लुक वाला नया स्मार्टफोन कैसा है? देखें Realme 15T 5G Review

Flipkart Exchange Offer में लुढ़के Realme के लेटेस्ट मॉडल के दाम, 15000 से कम में मिलेगा 50MP ट्रिपल कैमरा वाला फोन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >