Realme ने अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds T500 Pro की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने इसके डिजाइन और कई अहम फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है. इस बार Realme ने डिजाइन में थोड़ा एक्सपेरिमेंट किया है. इस बार ईयरबड्स का चार्जिंग केस भी ज्यादा राउंड और प्लेफुल डिजाइन के साथ आएगा, जो आमतौर पर मिलने वाले ब्लैक-व्हाइट डिजाइन से अलग है. कंपनी इस नए ऑडियो प्रोडक्ट को परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स पर फोकस के साथ पेश करने जा रही है.
कब होगा लॉन्च?
Realme के नए ईयरबड्स 16 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे. कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart और Amazon पर ये सेल के लिए अवेलेबल होंगे. फ्लिपकार्ट पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव हो गई है. ये ईयरबड्स तीन यूनिक कलर Lemon Cola, Orange Mint और Chocolate ऑपशंस में आने वाले हैं.
पावरफुल साउंड और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स
Realme Buds T500 Pro में 12.4mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बेहतर बेस और वाइड साउंडस्टेज देने के लिए डिजाइन किए गए हैं. इसमें Hi-Res Audio Wireless सर्टिफिकेशन और LHDC 5.0 कोडेक का सपोर्ट मिलता है, जिससे 24bit/96kHz तक हाई-क्वालिटी ऑडियो ट्रांसमिशन पॉसिबल है.
ईयरबड्स में टाइटेनियम-प्लेटेड डायफ्राम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे साउंड क्वालिटी और भी बेहतर हो जाती है. इसके अलावा, इसमें Multiple EQ मोड्स और Realme Link ऐप के जरिए कस्टमाइजेशन का ऑप्शन भी मिलता है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.1 दिया गया है और यह एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है, जिससे आप आसानी से डिवाइस स्विच कर सकते हैं. साथ ही, 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान लैग को कम करता है.
मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स
Realme Buds T500 Pro में 50dB तक Active Noise Cancellation (ANC) का सपोर्ट मिलता है, जो 5000Hz बैंडविड्थ के साथ आता है. यह AI-बेस्ड एडाप्टिव सिस्टम के जरिए आपके आसपास के माहौल और फिट के हिसाब से नॉइज को ऑटोमैटिक कंट्रोल करता है.
कॉलिंग के लिए इसमें 6 माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है. इसके साथ Live Translation (टू-वे और फेस-टू-फेस मोड), MindFlow मोड और Find My Earbuds जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं. साथ ही, आसान कैरी के लिए इसमें lanyard भी दिया गया है.
56 घंटे तक चलेगी बैटरी
बैटरी कि बात करें तो, कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 56 घंटे तक बैटरी लाइफ दे सकते हैं. ऐसे में यह-
- बिना ANC (AAC) के यह करीब 13.5 घंटे तक चल सकता है,
- ANC ऑन करने पर इसकी बैटरी लाइफ लगभग 8 घंटे रह जाती है.
- LHDC कोडेक के साथ बिना ANC के करीब 9 घंटे
- ANC ऑन के साथ लगभग 5.5 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है.
कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर यह डिवाइस करीब 14 दिन तक इस्तेमाल में आ सकता है. इसमें ईयरबड्स में 62mAh और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी दी गई है. चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है, जिसमें ईयरबड्स लगभग 1 घंटे में और केस करीब 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, मिलेंगे तगड़े फीचर्स और स्मूद 144Hz डिस्प्ले
