Realme 16 Pro Series इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा और प्रीमियम लुक के साथ इस दिन मारेगा एंट्री

Realme 16 Pro Series India Launch Date Confirmed: चाइनीज टेक कंपनी रियलमी अपना नया रियलमी 16 सीरीज भारत में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च कर रही है. इस सीरीज में दो मॉडल्स शामिल हैं, दोनों में ही 200MP कैमरा मिल सकता है.

Realme 16 Pro Series India Launch Date Confirmed: चाइनीज टेक कंपनी Realme अपने 15 सीरीज के बाद अब नये Realme 16 Pro Series भारत में लॉन्च करने जा रही है. काफी समय से कंपनी इस अपकमिंग मॉडल को टीज कर रही है. ऐसे में आज फाइनली कंपनी ने इस सीरीज के लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है. रियलमी के ऑफिशियल साइट के अलावा यह सीरीज ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च होने वाला है. फ्लिपकार्ट पर इस सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट पेज लाइव कर दिया गया है, जहां सीरीज से जुड़े कुछ डिटेल्स बताए गए हैं. आइए जानते हैं इस सीरीज में क्या खास देने वाली है कंपनी.

कब लॉन्च होगा Realme 16 Pro Series?

Realme 16 Pro Series में दो मॉडल Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ 5G शामिल है. दोनों ही मॉडल्स को कंपनी भारत में नये साल 6 जनवरी 2026 को लॉन्च करने वाली है. ये दोनों हैंडसेट देश में Flipkart और Realme इंडिया ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे.

कैसा होगा डिजाइन?

Realme 16 Pro लाइनअप को डिजाइन करने के लिए जापानी डिजाइनर नाओटो फुकासावा के साथ कोलैबोरेट किया है. रियलमी ने कन्फर्म किया है कि दोनों हैंडसेट, Realme 16 Pro+ 5G और Realme 16 Pro 5G, में एक नया ‘अर्बन वाइल्ड’ डिजाइन मिलेगा. इसके अलावा, यह सीरीज मास्टर गोल्ड और मास्टर ग्रे कलर में लॉन्च होगी. हालांकि, कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि Pro+ और Pro मॉडल Camellia Pink और Orchid Purple इंडिया-एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होंगे.

कैसा होगा लुक?

मॉडल के बैक पैनल में मेटल मिरर फिनिश डिजाइन दिया गया है. मॉडल्स अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ लॉन्च होंगे. इसके अलावा, बैक पैनल में कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर शेप डेको डिजाइन में दिया गया है, जिसमें हॉरिजॉन्टल शेप में दो कैमरा और नीचे लेफ्ट साइड में एक कैमरा और एक साइड फ्लैश लाइट सेटअप मिल सकता है. इसके अलावा, फोन के बैक पैनल के दाईं ओर Realme की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी.

Realme 16 Pro सीरीज में क्या मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशन?

Realme 16 Pro सीरीज में LumaColor Image टेक्नोलॉजी से लैस 200 मेगापिक्सल का Portrait Master प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा. इसके अलावा, दोनों स्मार्टफोन्स में AI Edit Genie 2.0 का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें AI StyleMe और AI LightMe जैसे एडवांस इमेज एडिटिंग टूल्स शामिल होंगे. कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि इस फोन का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 10x तक ज़ूम सपोर्ट करेगा. इसके अलावा, इसमें Snapdragon प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 SoC से बेहतर परफॉर्मेंस देगा.

यह भी पढ़ें: 16 हजार में आया 50MP सेल्फी कैमरा वाला Realme Narzo 90, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

यह भी पढ़ें: 36 हजार वाला Realme 15 Pro 17,649 रुपये में, Flipkart पर बंपर एक्सचेंज ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >