अयोध्या राम मंदिर में शख्स के लिए मुसीबत बना हाईटेक चश्मा, जानें कैसे करता है काम और क्या है इसकी कीमत

रे बैन ने मेटा के साथ मिलकर इस ग्लास को तैयार किया है, जिसका नाम Ray-Ban Meta Wayfarer है. इस स्मार्ट ग्लास को अमेरिका सहित कई देशों में बेचा जा रहा है.

Ray-Ban Meta Wayfarer : अयोध्या स्थित राम मंदिर में सोमवार को एक शख्स छिपकर चश्मे से तस्वीरें क्लिक करते पकड़ा गया. वह मंदिर परिसर की तस्वीरें क्लिक कर रहा था. वह जिस डिवाइस से फोटो क्लिक कर रहा था, वो एक स्मार्ट चश्मा था. उस चश्मे में दो कैमरे लगे हुए थे. जब वो परिसर की छिपकर तस्वीरें क्लिक कर रहा था.

फोटो लेने के दौरान चश्मे की लाइट जलने पर मंदिर के कर्मचारियों को संदेह हो गया और तुरंत पुलिसकर्मियों ने अपनी हिरासत में ले लिया. ताज्जुब की बात है कि वो मंदिर परिसर के सभी चेक प्वाइंट्स को पार कर गया और तस्वीरें क्लिक करने लगा. पुलिस ने पकड़कर उसको खुफिया एजेंसी को सौंप दिया है. अब खूफिया एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है. आइए जानते हैं क्या है यह हाईटेक चश्मा, इसकी खासियत और इसकी कीमत कितनी है.

सोशल मीडिया पर उस चश्मे की तस्वीर सामने आई है, जिससे वो शख्स फोटो क्लिक कर रहा था. चश्मे के लेफ्ट ग्लास के कॉर्नर में मेटा का साइन और रे बैन लिखा दिखाई दे रहा है. बता दें, रे बैन ने मेटा के साथ मिलकर इस ग्लास को तैयार किया है, जिसका नाम Ray-Ban Meta Wayfarer है. इस स्मार्ट ग्लास को अमेरिका सहित कई देशों में बेचा जा रहा है.

Ray-Ban Meta Wayfarer के अनोखे फीचर्स

Meta Ray Ban हाईटेक फीचर्स के साथ आता है, जिसमें कैमरा, माइक और स्पीकर समेत कई खूबियां हैं Ray-Ban Meta Wayfarer के अंदर दोनों चश्मों के किनारे पर 12Megapixel – 12megapixel का कैमरा लगाया गया है. यह वो सब कुछ कैप्चर करता है, जिसे आप अपनी आंखों से देख रहे हैं.

Meta RayBan की स्टिक पर स्पीकर्स लगे हुए हैं, जिनकी पॉजिशन यूजर्स के कानों के पास होती है. ऐसे में यूजर्स इससे म्यूजिक और कॉल्स आदि का एक्सपीरियंस ले सकते हैं. Meta RayBan के अंदर माइक मौजूद है. फोन कॉल्स के दौरान यह आपके काम आता है. इसके अलावा बोलकर आप मैसेज को रिकॉर्ड कर सकेंगे और उसे सेंड भी कर सकेंगे. Ray Ban वेबसाइट पर लिस्टेड डीटेल्स के मुताबिक, यह हैंड्स फ्री फीचर के साथ आता है. यहां यूजर्स सिर्फ वॉयस कमांड्स के कई फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं.

मेटा रेबैन का हाईटेक चश्मा कितने में आता है?

इस चश्मे की कीमत की बात करें तो, Ray-‌Ban वेबसाइट पर यह Meta Ray Ban चश्मा 379 अमेरिकी डॉलर में लिस्टेड है. इसे भारतीय करेंसी में कंवर्ट करेंगे तो यह 32,473 रुपये होती है. मेटा की ऑफिशियल वेबसाइट से इसको खरीदा जा सकता है.

Reels On WhatsApp: अब व्हाट्सऐप पर भी आप देख सकेंगे इंस्टाग्राम रील्स, जानिए कैसे

Meta Connect 2024 में मार्क जुकरबर्ग ने जो Quest 3S हेडसेट और Orion स्मार्ट ग्लास लॉन्च किये, उससे क्या होगा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >