AC-फ्रिज में चूहे मचा रहे तबाही? ये गैजेट्स करेंगे बचाव, कीमत ₹350 से शुरू

AC और फ्रिज में चूहों के घुसने से तार और फिल्टर्स खराब हो जाते हैं. बचाव के लिए मार्केट में रैट रिपेलेंट स्प्रे और अल्ट्रासोनिक गैजेट्स उपलब्ध हैं, जिनकी शुरुआती कीमत ₹350 है.

गर्मियों में अक्सर घर के AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसी महंगी मशीनों में चूहे और कीड़े घुस जाते हैं. ये तारों और फिल्टर्स को काटकर मशीन को खराब कर देते हैं. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में AC के अंदर चूहा दिखा था, जिसने वायरिंग को पूरी तरह नुकसान पहुंचा दिया. ऐसे में सवाल उठता है कि इनसे बचाव कैसे किया जाए.

रैट रिपेलेंट स्प्रे

मार्केट और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर कई तरह के रैट रिपेलेंट स्प्रे उपलब्ध हैं. इन्हें कार, बाइक, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे उपकरणों पर छिड़का जा सकता है. हालांकि, AC पर सीधे इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती क्योंकि इनमें केमिकल्स होते हैं.

अल्ट्रासोनिक रैट रिपेलेंट डिवाइस

₹350 से शुरू होने वाले ये डिवाइस खास साउंड वेव्स का इस्तेमाल करते हैं. इंसानों को यह आवाज सुनाई नहीं देती, लेकिन चूहों को परेशान करती है और उन्हें दूर रखती है. इन डिवाइस को घर के अंदर आसानी से लगाया जा सकता है.

मल्टी-पर्पज गैजेट्स

कुछ स्मार्ट गैजेट्स ऐसे भी हैं जो न सिर्फ चूहों बल्कि छिपकली और मच्छरों को भी दूर रखते हैं. इन्हें ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म जैसे Amazon और Meesho पर आसानी से खरीदा जा सकता है.

क्यों जरूरी है बचाव

चूहे मशीनों के तार और बॉडी पार्ट्स काटकर AC और फ्रिज को पूरी तरह खराब कर सकते हैं. ऐसे में हजारों रुपये का नुकसान हो सकता है. रिपेलेंट स्प्रे और गैजेट्स का इस्तेमाल करके इस नुकसान से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: ₹500 से कम में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स- सस्ता नहीं, स्मार्ट डील!

यह भी पढ़ें: युद्ध जैसी स्थिति में जान बचाएंगे ये सस्ते गैजेट्स, घर पर जरूर रखें

यह भी पढ़ें: आपके घर से मक्खी-मच्छर दूर रखेंगे ये गैजेट्स, कीमत ₹1000 से कम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >