Rain Alert: आज होगी बारिश! तुरंत मोबाइल में डाउनलोड कर लें ये ऐप्स, पल-पल देंगे मौसम का हाल

Rain Alert: अब आपको आपके स्मार्टफोन में तुंरत मौसम का हाल मिल जाएगा. कब बारिश होगी कब धूप निकलेगी यहां तक कि आंधी आएगी या नहीं, इन सबके बारे में ये मौसम ऐप्स आपको तुरंत अलर्ट कर देंगे.

Rain Alert: इस बार भारत में मॉनसून ने जल्दी दस्तक दे दी है. कहीं इतनी झमाझम बारिश हो रही है कि लोग परेशान हो गए हैं तो कहीं इतनी कड़ाके की धूप है कि लोग बारिश के लिए मना रहे हैं. वहीं, कहीं पर तो मौसम चुटकी करवट बदल ले रहा है. सुबह धूप तो शाम में बारिश हो रही है. मौसम के इस बदलते करवट को देखते हुए कई लोग तो घर से बाहर निकलते हुए सोच में पड़ गए हैं कि छाता ले या नहीं. खैर बारिश हो या धूप छाता रखना फायदेमंद ही है. लेकिन अगर आप बारिश से बचना चाहते हैं लेकिन आपको मौसम की पल-पल की खबर नहीं मिल रही है तो फिर आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताएंगे, जो धूप हो या फिर छांव, बारिश हो या फिर आंधी-तूफान तुरंत आपको अलर्ट कर देंगे.

AccuWeather

मौसम का हाल जानने के लिए आप AccuWeather ऐप आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. ये ऐप आपके लोकेशन के हिसाब से आपको 24 से 48 घंटे पहले ही आपको मौसम का हाल बता देगा. कितने बजे धूप निकलेगी और कितने बजे और कहां बारिश होगी ये सभी जानकारी AccuWeather आपको देगा. इतना ही नहीं, अगर मौसम खराब होने वाला है तो ये ऐप आपको नोटिफिकेशन भी भेजेगा.

The Weather Channel

मौसम का हाल जानने के लिए दूसरा ऐप है The Weather Channel. जिसे Android या ios यूजर्स आसानी से अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं. ये ऐप आपको मौसम की पल-पल की जानकारी देगा. आपके लोकेशन और समय के अनुसार कब मौसम खराब होने वाला है, कब बारिश होगी इस बात की जानकारी आपको इस ऐप से आसानी से तुरंत मिल जाएगी.

Mausam App

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को मौसम की जानकारी देने के लिए एक Mausam App बनाया है. IMD का ये Mausam App रियल टाइम मौसम की जानकारी देगा. साथ में रडार इमेज, पूर्वानुमान, हीटवेव और भारी बारिश की जानकारी देता है. इतना ही नहीं, अचानक बदलते मौसम को लेकर भी तुरंत अलर्ट जारी करता है और लोगों को अपडेट करता है.

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: आज बारिश होगी या नहीं? ये सरकारी ऐप बताएगा मौसम का हाल

यह भी पढ़ें: FREE में Aadhaar अपडेट करने का आखरी मौका! इस तारीख तक घर बैठे बदल लें डिटेल्स, नहीं लगेगा एक भी पैसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >