आज का Quordle 1317 निकला कठिन? यहां देखें पहेली का हल और स्मार्ट ट्रिक्स

Wordle का एडवांस वर्जन Quordle अब रोजाना लाखों प्लेयर्स खेलते हैं. 2 सितंबर का Quordle #1317 काफी टफ निकला और कई लोग इसका सही आंसर खोज रहे हैं. इस आर्टिकल में हम आपको देंगे आज का समाधान और ऐसे ट्रिक्स जो आपके गेमप्ले को और मजेदार बना देंगे.

आज का Quordle 1317 खिलाड़ियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हुआ. कई इसे सॉल्व कर के दिमागी जंग जीत गए तो कई वहीं अटक गए. ऐसे में अगर आप भी इसे सॉल्व करने में अटक गए हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है. क्योंकि, आपके स्ट्रीक को बचाने के लिए यहां हम आपके लिए लाए हैं आज के Quordle का सही जवाब और कुछ आसान टिप्स. जिससे आप अगली बार क्वॉर्डल को फटाफट सॉल्व कर सकें.

Quordle 1317: आज के हिंट्स

शुरुआती अक्षर (Starting Letters): D, P, S, H
अंतिम अक्षर (Ending Letters): R, D, T, R

  • आज के चारों शब्दों में कुल 7 अलग-अलग स्वर (A, E, I, O, U) शामिल हैं.
  • आज के किसी भी शब्द में कोई अक्षर दोहराया नहीं गया है.
  • कोड में Q, Z, X, J जैसे कठिन अक्षर शामिल नहीं हैं.

Quordle 1317: हर शब्द का अर्थ

शब्द 1- कोई व्यक्ति जो गोता लगाता है, विशेषकर खेल के रूप में.
शब्द 2 – एक प्रकार का मुड़ा हुआ ऊनी कपड़ा, अक्सर टार्टन या चेकर पैटर्न वाला.
शब्द 3- पसीना आना.
शब्द 4 – हवा में एक जगह मंडराना.

Quordle 1317 में आज के उत्तर

  • DIVER
  • PLAID
  • SWEAT
  • HOVER

Quordle खेलने के लिए टिप्स

Quordle के लिए हमेशा सही ओपनर चुनें: शुरुआत ऐसे शब्दों से करें जिनमें ज्यादा स्वर (A, E, I, O, U) और आम व्यंजन (R, S, T, L, N, C, D) हों. जैसे: ARISE, CLOUD, PLANT.

हर ग्रिड को साथ-साथ देखें: Wordle की तरह एक शब्द पर फंसने की बजाय, सभी चार ग्रिड्स को साथ में देखें. जहां सबसे ज्यादा ग्रीन हों, पहले उस पर फोकस करें.

डबल लेटर्स चेक करें: Quordle में अक्सर शब्दों में डबल लेटर्स जैसे SLEEP, APPLE) आते हैं. अगर कोई अक्षर बार-बार पीला या हरा दिखे, तो ध्यान दें कि वह डबल हो सकता है.

Elimination स्ट्रैटेजी अपनाएं: अगर कोई अक्षर किसी भी शब्द में नहीं आ रहा, तो आगे उसका उपयोग न करें. बची हुई संभावनाएं जल्दी साफ होंगी.

Endgame में पैटर्न सोचें: जब 2–3 अक्षर तय हो जाएं, तो पैटर्न से शब्द पहचानें.

धैर्य रखें: Quordle तेजी से सॉल्व करने की बजाय logical elimination से सॉल्व होता है. गलत guesses बचाने के लिए पहले सोचे-समझे शब्द डालें.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >