भारत में क्यों बढ़ रही है सेकंड हैंड स्मार्टफोन्स की डिमांड? खास है वजह

Pre-Owned Smartphone: 4G और 5G स्मार्टफोन्स के बीच बड़े कीमत अंतर के चलते कई यूजर्स नये फोन्स की तुलना में अधिक किफायती दाम पर सेकेंड-हैंड मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन खरीदना पसंद कर रहे हैं.

Pre-Owned Smartphone: भारत में उपभोक्ता तेजी से सेकंड-हैंड स्मार्टफोन्स की ओर रुख कर रहे हैं. IDC (International Data Corporation) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में लगभग 2 करोड़ इस्तेमाल किये गए स्मार्टफोन्स खरीदे और बेचे गए हैं, जो सालाना 9.6% की वृद्धि दर्शाता है. यह वृद्धि नये स्मार्टफोन शिपमेंट ग्रोथ से अधिक है, जिसमें करीब 15.4 करोड़ नई यूनिट्स शिप की जाएंगी. IDC के मुताबिक, 5G स्मार्टफोन्स की बढ़ती मांग और आईफोन जैसे प्रीमियम डिवाइसेज को किफायती दामों पर खरीदने की चाहत सेकंड-हैंड स्मार्टफोन बाजार के विस्तार का प्रमुख कारण बताया है.

क्यों बढ़ रही सेकंड हैंड स्मार्टफोन्स की डिमांड?

देश में बढ़ती 5G की लोकप्रियता एक महत्वपूर्ण कारण बन रही है. फिलहाल, भारत में केवल एक-तिहाई स्मार्टफोन यूजर्स के पास 5G की सुविधा है. 4G और 5G स्मार्टफोन्स के बीच बड़े कीमत अंतर के चलते कई यूजर्स नये फोन्स की तुलना में अधिक किफायती दाम पर सेकंड-हैंड मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन खरीदना पसंद कर रहे हैं, ताकि वे कम लागत में 5G का अनुभव कर सकें.

भारत में iPhone को एक प्रतिष्ठित ब्रांड माना जाता है, लेकिन इसकी महंगी कीमत के कारण कई लोग इसे नया खरीदने में सक्षम नहीं होते. ऐसे में सेकंड-हैंड बाजार उनके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन गया है. IDC के Quarterly Used Device Tracker के अनुसार, सेकंड-हैंड स्मार्टफोन बाजार में iPhone का दबदबा है, जिसमें इसकी हिस्सेदारी 25% तक पहुंच गई है. iPhone 11, iPhone 12 और iPhone 13 जैसे मॉडल की मांग सबसे ज्यादा है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि लोग प्रीमियम ब्रांड को किफायती दाम पर खरीदने के लिए सेकंड-हैंड बाजार की ओर रुख कर रहे हैं.

IDC की रिपोर्ट के अनुसार, भारत पुरानी स्मार्टफोन बिक्री के मामले में ग्लोबली स्तर पर तीसरे स्थान पर है, जबकि चीन और अमेरिका इस सूची में उससे आगे हैं. दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत और अमेरिका में iPhone की मांग अधिक देखी गई है. वर्तमान समय में, iPhone सबसे लोकप्रिय रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन बना हुआ है.

2586 रुपये में Samsung S25 को घर मंगाने का मौका, यहां समझें पूरी स्कीम

2 हजार रुपये सस्ते हुए Vivo के ये 2 फोन, अभी चेक करें नयी रेट लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >