Poco ने मंगलवार को भारत में अपनी नई X सीरीज लॉन्च कर दी है. इनमें Poco X8 Pro Max 5G, Poco X8 Pro 5G और खास Poco X8 Pro Iron Man Edition शामिल हैं. दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. चार्जिंग भी यहां काफी फास्ट है, क्योंकि ये स्मार्टफोन्स 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. आइए डिटेल में दोनों फोन्स के फीचर और प्राइस पर नजर डालते हैं.
कैसा है Poco X8 Pro सीरीज का डिस्प्ले?
Poco X8 Pro Max 5G में आपको बड़ा 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है.
वहीं Poco X8 Pro 5G थोड़ा कॉम्पैक्ट है. इसमें 6.59-इंच का AMOLED स्क्रीन मिलता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि इसमें भी वही 120Hz रिफ्रेश रेट और शानदार डिस्प्ले क्वालिटी मिलती है. कंपनी का दावा है कि दोनों फोन IP66, IP68 और IP69/IP69K रेटिंग्स के साथ आते हैं.
Poco X8 Pro सीरीज में कौन सा प्रोसेसर है?
Poco X8 Pro Max 5G में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है. फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें Poco का 3D Ice Loop cooling system मिलता है. यह 5,800 sq mm के बड़े Heat Dissipation Area के साथ ओवरहीटिंग को कंट्रोल करता है.
अब बात करें Poco X8 Pro 5G की, तो इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है. यह फोन भी 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है. खास बात ये है कि इसमें भी वही advanced cooling system दिया गया है, लेकिन थोड़ा छोटा 5,300 sq mm area के साथ.
Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro 5G दोनों ही ड्यूल सिम स्मार्टफोन्स हैं. यह Xiaomi के Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है.
Poco X8 Pro सीरीज का कैमरा
Poco X8 Pro सीरीज में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एक स्टाइलिश pill-shaped मॉड्यूल में आता है. प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसमें OIS (Optical Image Stabilisation) मिलता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी है. सेल्फी लवर्स के लिए फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है.
Poco X8 Pro सीरीज की बैटरी कैपेसिटी
Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh की बैटरी मिलती है. वहीं Poco X8 Pro 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. सबसे अच्छी बात ये है कि दोनों ही स्मार्टफोन्स में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इतना ही नहीं, 27W रिवर्स चार्जिंग के साथ आप अपने दूसरे डिवाइसेज भी चार्ज कर सकते हैं.
Poco X8 Pro सीरीज की कीमत
POCO X8 Pro 5G की कीमत भारत में ₹29,999 से शुरू होती है, जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं इसका 12GB RAM वाला वेरिएंट ₹32,999 में आता है. खास बात ये है कि इसका Iron Man Edition भी लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत ₹34,999 रखी गई है. ये सिर्फ 12GB + 256GB वेरिएंट में मिलता है.
अब बात करें Poco X8 Pro Max 5G की, तो इसकी शुरुआती कीमत ₹39,999 है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. अगर आप टॉप मॉडल लेना चाहते हैं, तो 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹43,999 में मिलेगा.
सेल की बात करें तो ये नए स्मार्टफोन्स 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर बिक्री के लिए शुरू होंगे. कलर ऑप्शन्स भी काफी अच्छे हैं. X8 Pro 5G आपको Black, Green और White में मिलेगा, जबकि X8 Pro Max 5G Black, Blue और White रंगों में आएगा.
यह भी पढ़ें: 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ ओप्पो का नया स्मार्टफोन, जानें इसकी खूबियां
