फोन है या पावरबैंक! 7550mAh की बैटरी के साथ आ रहा POCO F7, जानें कीमत और फीचर्स

POCO F7 देश में अब तक की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बैटरी के साथ लॉन्च होने जा रहा है. इसमें 7,550mAh की बैटरी दी जा सकती है. फ्लिपकार्ट के टीजर से पता चलता है कि फोन में 90W की फास्ट चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और Snapdragon 8s Gen 4 SoC प्रोसेसर मिलेगा.

POCO F7: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी POCO जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. इस फोन का नाम POCO F7 है. हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया है लेकिन इस फोन में मिलने वाली बैटरी ने सबको चौंका दिया है. ऐसा इसीलिए क्यूंकि POCO F7 भारत में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आएगा.

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस स्मार्टफोन में 7550mAh की जम्बो बैटरी दी जाएगी, जो अब तक किसी भी स्मार्टफोन में नहीं देखी गई है. POCO F7 का टीजर पेज फिलहाल Flipkart पर लाइव हो चुका है. जहां बैटरी को लेकर डिटेल्स कन्फर्म की जा चुकी हैं. वहीं इस फोन से जुड़ी और भी कई जानकारियां इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. आइए उनपर भी एक नजर डालते हैं.

कितनी होगी POCO F7 के बैटरी की फास्ट चार्जिंग

फ्लिपकार्ट पर दिखाए गए टीजर से साफ पता चल रहा है यह स्मार्टफोन 7550mAh की जम्बो बैटरी के साथ लॉन्च होगा. इस फोन की बैटरी iQOO Z10 और Vivo T4 की 7300mAh बैटरी से भी बड़ी है. खास बात यह है कि इसमें सिलिकॉन कार्बन (Si/C) बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा. यह डिवाइस 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और साथ ही 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: 15 हजार से कम में तगड़े फीचर्स के साथ इस हफ्ते लॉन्च हो रहे दो स्मार्टफोन

POCO F7 की संभावित फीचर्स

POCO F7 में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. यह स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 8s Gen 4 SoC प्रोसेसर से लैस हो सकता है जिसके साथ 12GB तक की रैम मिलने की उम्मीद है. फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है.

स्टोरेज की बात करें तो यह डिवाइस 16GB तक की रैम और 1TB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है. कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है. वहीं इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

POCO F7 की संभावित कीमत 

पोको के F सीरीज की बात करें तो Poco F6 और F5 की भारत में लॉन्चिंग कीमत 29,999 रुपये रखी गई थी, जबकि उससे पहले Poco F4 की कीमत 27,999 रुपये थी. ऐसे में माना जा रहा है कि OnePlus और iQOO जैसे ब्रांड्स से मुकाबला करने के लिए कंपनी अपने नए स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से कम रख सकती है.

यह भी पढ़ें: 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V50 सुपरफोन मिल रहा ₹30,000 में; दिल खुश कर देगी यह डील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >