Twitter X के 100 मिलियन क्लब में क्या 4 जून को शामिल हो जाएंगे PM Modi?

PM Modi Twitter X Followers : पीएम मोदी को ट्विटर पर 9.8 करोड़ (98 मिलियन) लोग फॉलो करते हैं, जबकि जो बाइडन के 3.8 करोड़ (38 मिलियन) फॉलोअर्स हैं. राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 2.5 करोड़ (25 मिलियन) है.

PM Modi Twitter X Followers : दुनियाभर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसका अंदाजा उनके एक्स (पूर्व में ट्विटर) फॉलोअर्स से आप लगा सकते हैं, जिनकी संख्या दस करोड़ होनेवाली है. प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पर 9.82 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं. माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले शीर्ष 10 हस्तियों में वह सातवें स्थान पर हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद सबसे ज्यादा फॉलो किये जानेवाले वह दूसरे राजनेता हैं. संभव है कि आगामी 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने तक वह 10 करोड़ का जादूई आंकड़ा पार कर लें.

Top-10 की लिस्ट कौन कितने नंबर पर?

एलन मस्क इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. एलन मस्क को ट्विटर पर 18.5 करोड़ लोग फॉलो करते हैं. दूसरे स्थान पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं, जिन्हें 13 करोड़ लोग फॉलो करते हैं. नयी लिस्ट में सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने के मामले में पीएम मोदी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन को काफी पीछे थोड़ दिया है. 2020 में डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी से बहुत आगे थे.

Rs 1.35 लाख करोड़ खर्च के साथ यह आम चुनाव बना सबसे महंगा चुनाव, जानें एक वोट की कीमत

Most popular twitter x accounts in the world

Elon Musk ने क्यों स्थगित किया भारत दौरा? X पर खुद बताया

X यूजर्स के लिए एलन मस्क लाये खास फीचर, आईफोन पर मिलेगी लॉग-इन की नयी सुविधा

पीएम मोदी ने एक्स पर अब तक कितने पोस्ट किये हैं?

टॉप सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर नजर रखनेवाली वेबसाइट ‘सोशल ब्लेड’ की मानें, तो एक्स पर फॉलोअर्स के मामले में टॉप-10 की लिस्ट में अकेले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर दिन औसतन 19,711 नये फॉलोअर्स मिल रहे हैं. वहीं, पीएम मोदी जिन्हें फॉलो करते हैं, उनकी बात करें तो वह ट्विटर पर 2,667 लोगों को फॉलो करते हैं. इनमें कई राजनेता, पत्रकार और संस्थाएं शामिल हैं. एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी का अकाउंट 10 जनवरी 2009 को बना और अब तक उन्होंने 42,559 पोस्ट किये हैं. अगर वर्तमान स्थिति में देखें, तो पीएम मोदी अपने पद पर रहते हुए सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले नेता हैं.

ये आंकड़े 16 से 29 मई के बीच के हैं / सौजन्य : सोशल ब्लेड

राहुल गांधी 101वें नंबर पर

पीएम मोदी को ट्विटर पर फिलहाल 9.8 करोड़, जबकि ट्रंप को 4.4 करोड़ लोग फॉलो करते हैं. जो बाइडन सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में 54वें नंबर पर हैं. उनके फॉलोअर्स की संख्या 3.8 करोड़ है. राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 2.5 करोड़ है और वह सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली लिस्ट में 101वें नंबर पर हैं. इस टॉप-10 लिस्ट के नामों की बात करें, तो इसमें एलन मस्क, बराक ओबामा, जस्टिन बीबर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, रिहाना, केटी पेरी, टेलर स्विफ्ट, लेडी गागा के नाम शामिल हैं.

PM मोदी के फॉलोअर्स की संख्या कितनी है?

PM मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 9.82 करोड़ है और यह जल्द ही 10 करोड़ तक पहुँचने की संभावना है।

PM मोदी एक्स पर किस रैंक पर हैं?

PM मोदी एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले शीर्ष 10 हस्तियों में सातवें स्थान पर हैं और वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद दूसरे सबसे फॉलो किए जाने वाले राजनेता हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट्स में कौन पहले नंबर पर है?

एलन मस्क एक्स पर 18.5 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पहले स्थान पर हैं।

PM मोदी ने अब तक कितने पोस्ट किए हैं?

PM मोदी ने अब तक एक्स पर 42,559 पोस्ट किए हैं।

PM मोदी के फॉलोअर्स की संख्या में वृद्धि दर क्या है?

PM मोदी को एक्स पर हर दिन औसतन 19,711 नए फॉलोअर्स मिल रहे हैं।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >