PM Kisan Yojana: आज आएंगे 20वीं किस्त के ₹2000 रुपये? ऑनलाइन कर लेंगे ये 2 काम तो नहीं अटकेगा पैसा

PM Kisan Yojana Date 2025: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जल्द जारी की जा सकती है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. अगर आप भी चाहते है कि आपकी 20वीं किस्त का पैसा न अटके तो फौरन ये 2 काम कर लें. आइए जानते हैं.

PM Kisan Yojana Date 2025: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त का इंतजार किसान लंबे समय से कर रहे हैं. फिलहाल, सरकार की तरफ से इसकी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन अनुमान है कि यह किस्त जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है.

क्या है PM Kisan Yojana?

किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए  भारत सरकार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत योग्य किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. यह राशि सालभर में तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें हर चार महीने पर 2,000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाती है.

यह भी पढ़ें: UPI Transaction Charge: UPI पर चार्ज लगेगा या नहीं? 3000 पार वाले पेमेंट पर सरकार ने खुद दिया जवाब

किन किसानों को नहीं मिल पाएंगे पैसे?

सरकारी गाइड लाइन के मुताबिक जिन किसानों ने अभी तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनकी किस्त अटक सकती है. ऐसे किसान जल्द से जल्द नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर या स्वयं पोर्टल के माध्यम से e-KYC पूरी कर लें. साथ ही, अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो इस कारण भी पैसे अटक सकते हैं. इसलिए इन दोनों जरूरी कामों को तुरंत पूरा कर लें ताकि समय पर पैसा मिल सके.

ऑनलाइन e-KYC कैसे करें?

  • https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘e-KYC’ ऑप्शन चुनें.
  • अपना आधार नंबर डाल कर ‘Search’ पर क्लिक करें.
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ‘Get OTP’ पर क्लिक करें.
  • OTP डाल कर सबमिट कर दें.
  • ‘eKYC successfully submitted’ का मैसेज आएगा.

कैसे चेक करें 20वीं किस्त मिली या नहीं?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प को चुनें.
  • अब एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपना आधार नंबर या बैंक खाता संख्या दर्ज करनी होगी.
  • इसके बाद आप अपनी भुगतान से जुड़ी जानकारी और पात्रता की स्थिति देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Starlink को भारत सरकार से मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगी सर्विस, जानें कितनी होगी कीमत

यह भी पढ़ें: IRCTC अकाउंट को कैसे करें अपने आधार से लिंक? जानें तरीका, बिना इसके बुक नहीं होगा तत्काल टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >