PM Kisan 20th Installment: इस दिन आएगी किसान योजना की 20वीं किस्त, तुरंत करें ये काम वरना अटक जाएंगे पैसे

PM Kisan 20th Installment: भारतीय किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार यह किस्त जून को आने की संभावना है. इस योजना के तहत योग्य किसानों को हर साल तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.

PM Kisan 20th Installment Date 2025: किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए  भारत सरकार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के अंतर्गत योग्य किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.

यह राशि सालभर में तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें हर चार महीने पर 2,000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाती है. हाल ही में सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना पंजीकरण और e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली है.

PM Kisan 20th Installment Date 2025: कब आएगी 20वीं किस्त?

अब तक सरकार 19 किस्तें जारी कर चुकी है, और 20वीं किस्त के लिए किसानों को बेसब्री से इंतजर है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 20 जून को 20वीं किस्त जारी हो सकती है. यह किस्त सीधे किसानों के बैंक खाते में जाएगी. जो किसान अपना पंजीकरण या eKYC अपडेट नहीं करेंगे, उन्हें इस बार की किस्त का पैसा नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें: UPI Transaction Charge: UPI पर चार्ज लगेगा या नहीं? 3000 पार वाले पेमेंट पर सरकार ने खुद दिया जवाब

पंजीकरण करने का तरीका 

  • PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर.
  • ‘Farmer Registry UP’ मोबाइल ऐप के जरिए.
  • नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर.

ऑनलाइन e-KYC करने का तरीका

  • आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘e-KYC’ ऑप्शन चुनें.
  • अपना आधार नंबर डालें और ‘Search’ पर क्लिक करें.
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ‘Get OTP’ पर क्लिक करें.
  • OTP डालें और सबमिट करें.
  • ‘eKYC successfully submitted’ का मैसेज आएगा.

ऑफलाइन e-KYC करने का तरीका

  • नजदीकी CSC सेंटर जाएं.
  • आधार कार्ड और मोबाइल साथ ले जाएं.
  • ऑपरेटर फिंगरप्रिंट के जरिए बायोमेट्रिक e-KYC पूरी करेगा.
  • प्रोसेस पूरी होते ही SMS द्वारा कन्फर्मेशन मिले जाएगा.

कैसे चेक करें 20वीं किस्त मिलेगी या नहीं?

  • स्टेप 1 – सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2 – वेबसाइट पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प को चुनें.
  • स्टेप 3 – अब एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपना आधार नंबर या बैंक खाता संख्या दर्ज करनी होगी.
  • स्टेप 4 – इसके बाद आप अपनी भुगतान से जुड़ी जानकारी और पात्रता की स्थिति देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Starlink को भारत सरकार से मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगी सर्विस, जानें कितनी होगी कीमत

यह भी पढ़ें: IRCTC अकाउंट को कैसे करें अपने आधार से लिंक? जानें तरीका, बिना इसके बुक नहीं होगा तत्काल टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >