PM Kisan 20th Installment: इस दिन तक झटपट करा लें ये काम, वरना अटक जाएंगे किसान निधि के पैसे

PM Kisan 20th Installment:अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठाते हैं, तो फिर जल्दी से ये काम करा लें. वरना आपको 20वीं किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे.

PM Kisan 20th Installment: देश के किसानों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही उनके बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 20वीं किस्त आने वाली है. 20 जून को उनके बैंक खाते में सरकार की तरफ से 2000 रुपये भेजे जाएंगे. फरवरी में 19वीं किस्त भेजने के बाद अब 20 जून को सरकार 20वीं किस्त भेजने वाली है. फरवरी में कई किसान एक छोटी सी गलती के कारण 19वीं किस्त से वंचित रह गए थे. ऐसे में इस बार भी उन किसानों को लाभ नहीं मिलेगा, जिन्होंने कुछ जरूरी औपचारिकता पूरी नहीं की है. आइए जानते हैं किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ और क्या करना होगा.

PM Kisan 20th Installment: इस दिन आएगी किसान योजना की 20वीं किस्त, तुरंत करें ये काम वरना अटक जाएंगे पैसे

इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

ऐसे किसान जिन्होंने अब तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा जिन किसानों ने अब तक अपने भूमि स्वामित्व के डॉक्यूमेंट्स को अपडेट, बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक, फार्मर रजिस्ट्री में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है और गलत डॉक्यूमेंट्स जमा किया है, उन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

ऐसे कराएं ऑनलाइन ई-केवाईसी (e-KYC)

  • ऑनलाइन ई-केवाईसी (e-KYC) के लिए आपको पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘e-KYC’ ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दें और ‘Search’ पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन आएगा, जिसे भरकर ‘Get OTP’ पर क्लिक कर दें.
  • फिर OTP डालें और Submit के बटन पर सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ‘eKYC successfully submitted’ का मैसेज आ जाएगा.

ऐसे कराएं पंजीकरण

  • पंजीकरण के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं.
  • इसके बाद New Farmer Registration पर जाएं.
  • इसके बाद आपको राज्य का चयन करना होगा और आधार नंबर दर्ज करना होगा.
  • इसके बाद आधार से लिंक आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. उसे भर दें.
  • इसके बाद अपना नाम, पता, बैंक अकाउंट डिटेल्स और भूमि से जुड़े सारे डिटेल्स जमा कर दें.
  • इसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी उसे डाउनलोड कर लें.

बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम ऐसे चेक करें

अगर आप अपना नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक छोटी सी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

  • pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • Beneficiary Listके ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला और ब्लॉक सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद ‘Get Report’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक लिस्ट खुलेगी उसमें अपना नाम चेक करें.

यह भी पढ़ें: UPI Transaction Charge: UPI पर चार्ज लगेगा या नहीं? 3000 पार वाले पेमेंट पर सरकार ने खुद दिया जवाब

यह भी पढ़ें: Starlink को भारत सरकार से मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगी सर्विस, जानें कितनी होगी कीमत

यह भी पढ़ें: IRCTC अकाउंट को कैसे करें अपने आधार से लिंक? जानें तरीका, बिना इसके बुक नहीं होगा तत्काल टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >