स्टार्टअप पर पीयूष गोयल के बयान पर बवाल, Zepto – Zoho के CEO सहित कई दिग्गजों ने दिया जवाब

Startup Row: पीयूष गोयल के बयान से छिड़ी बहस में जेप्टो, जोहो, शादी डॉट कॉम जैसे स्टार्टअप फाउंडर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी. जानें क्या बोले आदित पलीचा, श्रीधर वेम्बू और अन्य.

Startup Row: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा दिए गए एक बयान ने भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में हलचल मचा दी है. गोयल ने कहा था कि देश को आइसक्रीम या किराना बेचने की बजाय सेमीकंडक्टर, एआई, रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग जैसे हाई-टेक क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए. उनके इस बयान पर भारतीय स्टार्टअप जगत की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

जेप्टो के सीईओ आदित पलीचा ने दिया जवाब

त्वरित वाणिज्य सेवा प्रदान करने वाली कंपनी जेप्टो के सीईओ आदित पलीचा ने गोयल के बयान का जवाब देते हुए कहा कि उनके जैसे स्टार्टअप लाखों लोगों को रोजगार दे रहे हैं. उन्होंने जेप्टो को “भारतीय नवाचार का चमत्कार” बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म सिर्फ 3.5 साल में बना और अब 1.5 लाख से अधिक लोगों की आजीविका का जरिया है.

जोहो के संस्थापक श्रीधरवेम्बू ने कही अहम बात

जोहो कॉर्पोरेशन के संस्थापक श्रीधरवेम्बू ने मंत्री के बयान को एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया और कहा कि देश को स्मार्ट इंजीनियरों की जरूरत है जो जमीनी स्तर पर काम करके विश्व स्तरीय तकनीकी समाधान विकसित करें. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, हमें अपनी तकनीकी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने के लिए स्मार्ट समाधान खोजने होंगे, और यही असली इंजीनियरिंग है.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर

अन्य दिग्गज भी आए समर्थन में

पूर्व इन्फोसिस सीएफओ मोहनदास पई और शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल ने भी स्टार्टअप इकोसिस्टम का समर्थन किया.पई ने कहा कि सरकार को स्टार्टअप्स पर विश्वास बनाए रखना चाहिए और उच्च तकनीक वाले क्षेत्रों में काम कर रहे उद्यमियों की मदद करनी चाहिए. वहीं, मित्तल ने कहा कि भारत में एआई, अंतरिक्ष तकनीक और मटीरियल साइंस जैसे क्षेत्रों में कई युवा कंपनियां उभर रही हैं, लेकिन उन्हें स्केल करने के लिए पूंजी और इकोसिस्टम की जरूरत है.

क्या बोले थे गोयल?

स्टार्टअप महाकुंभ के दौरान गोयल ने सवाल उठाया था कि क्या भारत का स्टार्टअप सिर्फ डिलीवरी बॉय तैयार करेगा या अगली पीढ़ी की तकनीकों में लीडर बनेगा? उन्होंने कहा कि असली नवाचार रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग, मशीन लर्निंग और AI में है.

हालिया बयान ने भारतीय स्टार्टअप समुदाय को आत्ममंथन का अवसर जरूर दिया है, लेकिन साथ ही यह भी साबित हुआ कि देश की उद्यमशीलता शक्ति सिर्फ पारंपरिक कारोबार तक सीमित नहीं है. स्टार्टअप फाउंडर्स अब स्पष्ट कर रहे हैं कि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं – चाहे वह डिलीवरी हो या डीप-टेक.

यह भी पढ़ें: VIRAL: सोशल मीडिया पर छाया हुलुलुलु गाना कहां से आया? क्या है गुजरात कनेक्शन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >