Indus Appstore: गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर को टक्कर दे पाएगा PhonePe का नया ऐप स्टोर?

Indus Appstore – फोनपे ने भारतीय यूजर्स के लिए बनाया और कस्टमाइज किया गया लोकलाइज्ड ऐप स्टोर- इंडस ऐपस्टोर लॉन्च कर दिया है. आइए जानते हैं कि इस ऐप में क्या खास और अलग हो सकता है.

What Is Indus Appstore? ऐप डाउनलोड करने की बात होती है तो सबसे पहले हम गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर की तरफ भागते हैं. अब हमारे पास एक और ऑप्शन आ गया है. PhonePe ने अपना नया ऐप स्टोर लॉन्च कर दिया है. फोनपे ने भारतीय यूजर्स के लिए लोकलाइज्ड ऐप स्टोर- इंडस ऐपस्टोर लॉन्च कर दिया है. यह भारतीय कंज्यूमर्स के लिए बनाया और कस्टमाइज किया गया है.

माना जा रहा है कि यह देसी ऐप स्टोर गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर के वर्चस्व को खत्म कर सकता है. फोनपे ने इसे ‘इंडिया का ऐप स्टोर’ बताया है. इसे 12 क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस ऐप में क्या खास और अलग हो सकता है. Google Chrome को तुरंत करें अपडेट, इग्नोर किया तो होगा बड़ा नुकसान

इंडस ऐपस्टोर क्या है?

फोनपे भारतीय यूजर्स के लिए बनाया और कस्टमाइज किया गया लोकलाइज्ड ऐप स्टोर है. इंडस एक ऐसा ऐप स्टोर है, जिसे खास भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया गया है. इंडस ऐपस्टोर का ऐलान पहली बार 23 सितंबर, 2023 को की गई थी.

इंडस ऐपस्टोर डेवलपर प्लैटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया गया था. इसके लिए ऐप डेवलपर्स को सेल्फ सर्व डेवलपर प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल कर अपने ऐप को रजिस्टर करने और अपलोड करने के लिए इनवाइट किया गया था. इंडस ऐपस्टोर आपके डिवाइस पर ऐप्स इंस्टॉल करने के लिए उपलब्ध है. फिलहाल यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है.

फोनपे ने बताया है कि लॉन्च के समय इंडस ऐपस्टोर में 200,000 मोबाइल ऐप होंगे और इनमें कई हजार गेम भी शामिल होंगे. आपको बता दें कि इसमें कई भारी गेम्स भी शामिल हैं. इंडस ऐपस्टोर को आधिकारिक वेबसाइट indusappstore.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया गया है. इसकी एपीके फाइल डाउनलोड की जा सकती है. Google ने पेश किया Android 15 का डेवलपर प्रीव्यू, इन डिवाइसेज को मिलेगा सबसे पहले अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट

12 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा

फोनपे के नये इंडस ऐपस्टोर को 12 क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट मिला है. इन्हें केवल एक टॉगल से स्विच किया जा सकता है. यूजर उन्हीं ऐप्स काे सेट ब्राउज कर सकते हैं, जिनका वास्तविक समय में अनुवाद होगा. डेवलपर्स का कहना है कि प्लैटफॉर्म पर लिस्टेड हर ऐप के लिए, उन्होंने ऐप स्टोर पर अपलोड होने से पहले 12 भाषाओं में अनुवाद किया है. इसके साथ ही, इसमें वीडियो-आधारित खोज का भी समर्थन मिलता है.

स्टोरेज मैनेज करना होगा आसान

यह नया ऐप स्टोर यूजर्स को अपने डिवाइस पर स्टोरेज को मैनेज करने में मदद भी करेगा. इंडस ऐपस्टोर पिछले कुछ महीनों के उपयोग के हिसाब से आपको बताएंगे कि आप कौन-सा ऐप डिलीट कर सकते हैं. इंडस ऐपस्टोर एआई पर संचालित रिकमेंडेशन को भी सक्षम करेगा. इंडस ऐपस्टोर अधिक सिक्योर है, क्योंकि इसमें यूजर को ओटीपी आधारित लॉगिन का सपोर्ट मिलेगा. जब भी यूजर लॉग इन करेंगे, तो उनके सामने एक मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन ऑप्शन आयेगा. इसके साथ ही, लगातार इस्तेमाल के साथ यह आपको आपकी जरूरतों के अनुसार रिकमेंडेशन देगा.

1. इंडस ऐपस्टोर क्या है?

इंडस ऐपस्टोर एक भारतीय लोकलाइज्ड ऐप स्टोर है, जिसे खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए कस्टमाइज किया गया है. यह गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर का विकल्प प्रदान करता है और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

2. इंडस ऐपस्टोर का उद्देश्य क्या है?

इसका उद्देश्य गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर के वर्चस्व को खत्म करना और भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए एक स्थानीय और अनुकूलित ऐप स्टोर प्रदान करना है.

3. इंडस ऐपस्टोर को कितनी भाषाओं का समर्थन मिलता है?

इंडस ऐपस्टोर को 12 क्षेत्रीय भाषाओं का समर्थन मिलेगा, जिससे यूजर्स अपने पसंदीदा ऐप्स को उनकी पसंदीदा भाषा में ब्राउज कर सकते हैं.

4. डेवलपर्स के लिए इंडस ऐपस्टोर कैसे फायदेमंद है?

डेवलपर्स के लिए एक सेल्फ-सर्व डेवलपर प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध है, जहां वे अपने ऐप्स को पंजीकृत और अपलोड कर सकते हैं. ऐप्स को अपलोड करने से पहले 12 भाषाओं में अनुवाद भी किया जाएगा.

5. इंडस ऐपस्टोर उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष फीचर्स क्या हैं?

यह ऐप स्टोर यूजर्स को एआई आधारित रिकमेंडेशन, वीडियो-आधारित खोज, और स्टोरेज मैनेजमेंट फीचर्स के साथ प्रदान किया जाएगा, जिससे उपयोगकर्ताओं को उनके डिवाइस पर स्टोरेज प्रबंधन में मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >