पाकिस्तानी हैकरों ने भारतीय रक्षा वेबसाइट्स पर किया साइबर अटैक! कई संवेदनशील डेटा हासिल करने का किया दावा

Pakistani hackers cyber attack on Indian defense websites: पाकिस्तानी हैकरों ने भारतीय रक्षा वेबसाइट्स पर साइबर अटैक कर दिया है. साथ ही इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर दावा किया है कि रक्षा कर्मियों की लॉगिन क्रेडेंशियल सहित कई सारे संवेदनशील जानकारी उनके हाथ लग गई है.


पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक तरफ जहां भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है वहीं इस बीच पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तानी हैकर्स (Pakistani hackers cyber attack on Indian defense websites) अब भारतीय सेना के वेबसाइट्स पर निशाना साध रहे हैं. पाकिस्तानी हैकरों ने भारतीय रक्षा वेबसाइट्स पर साइबर अटैक किया है. पाकिस्तान हैकरों द्वारा किये गए इस साइबर अटैक ने रक्षा कर्मियों की लॉगिन क्रेडेंशियल सहित कई सारे संवेदनशील जानकारी को खतरे में डाल दिया है. इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर “पाकिस्तान साइबर फोर्स” नाम के अकाउंट से पोस्ट भी शेयर किया गया है. जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तानी हैकरों ने भारत की मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज और मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस के संवेदनशील डेटा और रक्षा कर्मियों के पर्सनल डिटेल्स भी हासिल कर लिए हैं.

वेबसाइट को पूरी तरह से ऑडिट के लिए ऑफलाइन किया गया

वहीं, पाकिस्तानी हैकर्स ने रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पीएसयू आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड की ऑफिशयली वेबसाइट पर भी साइबर हमला किया है. पाकिस्तान साइबर फोर्स हैंडल ने आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड के एक वेबपेज की फोटो शेयर की थी. जिसमें हैकरों ने भारतीय तिरंगे और टैंक को पाकिस्तान के झंडे और टैंक से बदल दिया था. साथ ही दावा किया गया है कि हैकरों के पास मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस की वेबसाइट पर 1,600 यूजर्स के 10GB से अधिक डेटा तक की पहुंच थी.

वहीं, इस हमले के बाद हैकिंग से होने वाले नुकसान का आकलन करने के लिए पीएसयू आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड की वेबसाइट को पूरी तरह से ऑडिट के लिए ऑफलाइन कर दिया गया है. साइबर एक्सपर्ट्स इसकी जांच में जुट गए हैं और हमलों को मॉनिटर कर रहे हैं. इसके अलावा सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए उचित उपाय किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 18 लाख ऐप्स का क्लीनअप! Google ने Play Store से हटाए लाखों फेक ऐप्स, जानिए क्यों

यह भी पढ़ें: Richest Female YouTubers: भारत की टॉप 5 सबसे अमीर महिला यूट्यूबर्स, जानिए इनकी नेट वर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >