Oppo Reno 15 सीरीज भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा नया कलर ऑप्शन और फ्रेश डिजाइन

Oppo Reno 15 Series: ओप्पो ने भारत में अपनी Reno 15 सीरीज 5G के लॉन्च का टीजर जारी किया है, जिसमें नए ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन दिखाए गए हैं. माना जा रहा है कि इस सीरीज में कुल चार मॉडल आ सकते हैं, जिनमें AI पोर्ट्रेट कैमरा, बड़ी बैटरी और कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे.

Oppo Reno 15 Series: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo जल्द ही भारत में अपनी Reno 15 सीरीज 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है. ये स्मार्टफोन इस साल पहले चीन में पेश किए जा चुके हैं. अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भारत लॉन्च को टीज कर दिया है, जिसमें फोन के डिजाइन की झलक दिखा दी गयी है, लेकिन कीमत और लॉन्च डेट जैसी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है.

Oppo ने इंडिया लॉन्च कन्फर्म किया

Oppo ने X (पहले ट्विटर) पर एक टीजर शेयर करके Reno 15 सीरीज 5G के भारत में आने की कन्फर्मेशन कर दी है. पोस्ट में ‘Coming Soon’ लिखा है, जिससे साफ है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे, हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है. टीजर वीडियो में सीरीज के एक मॉडल को नीले और सफेद रंग में दिखाया गया है, जिससे इसके नए और बदले हुए डिजाइन की झलक मिलती है.

मिलेगा नया कलर ऑप्शन और फ्रेश डिजाइन

ब्लू वेरिएंट में ऑरोरा जैसी रोशनी से इंस्पायर्ड ग्रेडिएंट फिनिश देखने को मिलती है, जबकि व्हाइट वर्जन के रियर पैनल पर रिबन-स्टाइल डिजाइन दिया गया है. पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह व्हाइट फिनिश अफवाहों में बताए जा रहे Reno 15 Pro Mini से जुड़ा हो सकता है, जो Glacier White कलर में अलग टेक्सचर्ड लुक के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है.

Oppo Reno 15 सीरीज के संभावित कैमरा फीचर्स और कीमत

Oppo Reno 15 सीरीज में AI पोर्ट्रेट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिससे साफ है कि ओप्पो इस सीरीज में फोटोग्राफी पर खास फोकस रखेगा. Reno 15 Pro mini को लेकर चर्चा है कि इसमें 200 मेगापिक्सल का हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा दिया जा सकता है, जो इसे बाकी मॉडल्स से अलग बनाएगा.

वहीं, स्टैंडर्ड Reno 15 में 120x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की बात कही जा रही है और भारत में इसकी कीमत 50 हजार रुपये से कम हो सकती है. दूसरी ओर, Reno 15c में बड़ी 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है और इसकी कीमत 40 हजार रुपये से नीचे रखी जा सकती है, जिससे यह इस सीरीज का ज्यादा बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बन सकता है.

यह भी पढ़ें: नए नवेले OnePlus 15R को भी टक्कर देते हैं ये 5 फोन्स, बैटरी और परफॉर्मेंस सब में सुपरस्टार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >