अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले और बजट में भी हो, तो OPPO का अपकमिंग मॉडल आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. कंपनी भारत में K14 Series में नया मॉडल OPPO K14 5G लॉन्च करने वाली है. इस नए मॉडल के इंडिया लॉन्च डेट को भी कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है. वहीं, कंपनी के ऑफिशियल साइट पर लाइव माइक्रोसाइट पर इसके कई फीचर्स रिवील कर दिए गए हैं, जिससे यह कन्फर्म हो गया है कि नया K-series फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बैटरी और मजबूती पर खास फोकस करेगा. आइए जानते हैं इस मॉडल के लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स तक सारे डिटेल्स.
कब होगा लॉन्च?
कंपनी Oppo K14 5G को भारत में कल 9 मार्च को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा. कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा यह मॉडल भारत में फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए अवेलेबल होगा. मॉडल दो कलर पर्पल और व्हाइट ऑपशंस में लॉन्च होगा.
120Hz डिस्प्ले और IP69 रेटिंग प्रोटेक्शन
Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट के अनुसार, OPPO K14 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला स्मूद डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस करीब 1,125 निट्स तक जा सकती है. हालांकि इसमें LCD पैनल दिया जा सकता है.
OPPO ने यह भी कन्फर्म किया है, कि OPPO K14 5G में IP69 रेटिंग दी जाएगी. इसका मतलब है कि यह फोन धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देगा. यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो मजबूत और टिकाऊ फोन चाहते हैं.
50MP कैमरा
ओप्पो K14 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस होगा. फिलहाल सेकेंडरी कैमरा के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
इसमें AI Eraser 2.0 के साथ और भी कई सारे AI फोटो एडिटिंग टूल्स मिलेंगे. फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए होल पंच डिस्प्ले कटआउट होगा.
बड़ी बैटरी और MediaTek प्रोसेसर
सबसे खास फीचर इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इतनी बड़ी बैटरी होने की वजह से फोन लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा. टेंपरेचर कंट्रोल करने के लिए, ओप्पो K14 5G में Supercool Vapour Chamber भी दिया गया है.
परफॉर्मेंस कि बात करें, तो फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा. इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है, जिससे डेली के नॉर्मल काम और मल्टीटास्किंग आसानी से हो सकेंगे. वहीं, फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चल सकता है.
क्या हो सकती है कीमत?
भारत में ओप्पो K14 5G की कीमत का खुलासा फिलहाल ओप्पो ने नहीं किया है. हालांकि, कंपनी आमतौर पर स्टैंडर्ड K सीरीज फोन की कीमत Kx मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा रखती है. अब जैसे, ओप्पो K13 5G को भारत में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जबकि ओप्पो K13x 5G को 11,999 रुपये में. इसलिए, ओप्पो K14 5G की कीमत भारत में ओप्पो K14x 5G से थोड़ी अधिक हो सकती है.
यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट बिग सेल: स्मार्टफोन, टीवी और अप्लायंसेज पर 85% तक छूट
