Oppo अपने F सेगमेंट में नयी Oppo F33 Series भारत में लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज में दो मॉडल्स Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G शामिल होंगे. ओप्पो ने मॉडल्स की लॉन्च डेट को भी कन्फर्म कर दिया है. साथ ही लॉन्च से पहले ही मॉडल्स के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई अहम फीचर्स को भी कंपनी ने रिवील कर दिया है. यह फोन भारत में तीन कलर ऑप्शन में आएगा. डिजाइन कि बात करें, तो इसमें रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें ड्यूल रियर कैमरा और रिंग LED फ्लैश मिलेगा.
कब लॉन्च होगी सीरीज?
नई Oppo F33 सीरीज भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगी. टीजर के मुताबिक, मॉडल्स भारत में तीन कलर Misty Forest, Starry Blue और Passion Red ऑप्शन में लॉन्च होंगे. फिलहाल, कंपनी ने कुछ ही फीचर्स रिवील किए हैं. साथ ही ऑनलाइन किस प्लेटफॉर्म पर यह लॉन्च होगा, इसकी जानकारी भी कंपनी ने नहीं दी है.
डिजाइन और बिल्ड
डिजाइन कि बात करें, तो सीरीज में रेक्टेंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें रिंग LED फ्लैश और ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा. फोन में फ्लैट बैक और फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है. बैक पैनल के नीचे की तरफ Oppo ब्रांडिंग भी देखने को मिलेगी.
50MP कैमरा और एडवांस फीचर्स
फिलहाल दोनों मॉडल्स के फीचर्स के बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन F33 Pro में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा (OV50D40 सेंसर) दिया जाएगा, जिसके साथ 2MP डेप्थ कैमरा मिलेगा. सेल्फी के लिए इसमें खास 50MP अल्ट्रावाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है. इसमें एक स्मार्ट फीचर भी होगा, जो ग्रुप सेल्फी लेते समय अपने आप 0.6x पर स्विच कर जाएगा, जिससे फ्रेम में ज्यादा लोग आसानी से आ सकें.
फोन में Dual-View Video, Colourful Front Fill Light और AI Portrait Glow जैसे फीचर्स मिलेंगे. साथ ही Natural Light, Flashlight, Rim Light और Studio Light जैसे कैमरा इफेक्ट्स भी दिए जाएंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, F33 और F33 Pro में रियर कैमरा स्पेसिफिकेशन एक जैसे मिल सकते हैं, लेकिन फ्रंट कैमरे में अंतर हो सकता है.
कॉम्पैक्ट डिजाइन और दमदार बिल्ड
OPPO F33 Pro में 6.57-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिससे यह फोन थोड़ा कॉम्पैक्ट और एक हाथ से इस्तेमाल करने में आसान होगा.
फोन का वजन करीब 194 ग्राम बताया जा रहा है और इसे स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा, जिससे पकड़ना और इस्तेमाल करना आरामदायक रहेगा. कंपनी का दावा है, कि धूल और पानी से बचाव के लिए हैंडसेट IP69K रेटिंग के साथ आएगा.
यह भी पढ़ें: 9020mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन इस दिन होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स
