7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया Oppo A6 5G, चेक करें सभी फीचर्स और कीमत

Oppo A6 5G: ओप्पो ने मिड-रेंज स्मार्टफोन के सेगमेंट में नया फोन पेश किया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बैटरी है. फोन का कैमरा सेटअप भी काफी अच्छा है और यह मजबूती के मामले में भी भरोसेमंद माना जा रहा है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत.

Oppo ने भारत में अपनी स्मार्टफोन रेंज को और बड़ा करते हुए Oppo A6 5G लॉन्च कर दिया है. यह एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है. इसे खास तौर पर दमदार बैटरी, मजबूत बिल्ड और 5G कनेक्टिविटी पर फोकस किया गया है. यह फोन अब Oppo की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर खरीद के लिए उपलब्ध है. आइए जान लेते लेते हैं फोन के जरूरी फीचर्स और कीमत 

Oppo A6 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

Oppo A6 5G का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 17,999 रुपये की कीमत में आता है. वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. अगर आप ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं, तो 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 21,999 रुपये में मिलेगा.

लॉन्च ऑफर के तहत Oppo इस फोन पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रहा है. इसके साथ ही चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर 3 महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिलेगा. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन Sapphire Blue, Ice White और Sakura Pink रंगों में उपलब्ध है.

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

Oppo A6 5G एंड्रॉयड 15 पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी का ColorOS 15 दिया गया है. इसमें 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले आपको मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग काफी स्मूद लगती है. वहीं 240Hz टच सैंपलिंग की वजह से फोन टच पर तेजी से रिस्पॉन्स करता है. कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है.

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

परफॉर्मेंस की बात करें तो Oppo A6 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. फोन को रोजमर्रा के काम आसानी से हैंडल करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.

कैमरा फीचर्स

कैमरे की बात करें तो इस फोन में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप आपको देखने मिल जाता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा ऑटोफोकस के साथ आता है, वहीं 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है.

बैटरी, चार्जिंग और मजबूती

Oppo A6 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 7,000mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है. इसके साथ 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. मजबूती के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है, क्योंकि इसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, यानी धूल और पानी से यह काफी हद तक सेफ रहता है.

यह भी पढ़ें: दमदार गेमिंग फोन iQOO 15 हुआ सस्ता, Amazon सेल में मिल रही बढ़िया डील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >