Jio का धमाल! 5G डाउनलोड और अपलोड स्पीड में टॉप पर, जानिए दूसरों का हाल

Ookla Report: ऊकला की स्पीडटेस्ट कनेक्टिविटी रिपोर्ट में भारत के सबसे तेज इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का पता चला है. जानें Jio और Airtel में कौन बना स्पीड का किंग और किसने दी है सबसे बेहतरीन क्वाॅलिटी.

  • भारत में 5G स्पीड में जियो सबसे तेज – ऊकला रिपोर्ट (Ookla Report)
  • जियो की औसत 5G डाउनलोड स्पीड 258.54 Mbps
  • एयरटेल 205.1 Mbps के साथ दूसरे स्थान पर
  • मोबाइल नेटवर्क कवरेज में भी जियो सबसे आगे
  • वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग अनुभव में एयरटेल टॉप

भारत में 5G स्पीड की दौड़ में रिलायंस जियो सबसे आगे निकल गया है. ऊकला (Ookla) स्पीडटेस्ट इंटेलिजेंस डेटा के अनुसार, जियो की औसत 5G डाउनलोड स्पीड 258.54 Mbps दर्ज की गई, जबकि एयरटेल 205.1 Mbps के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

मोबाइल नेटवर्क स्पीड में भी जियो अव्वल

5G के साथ, रिलायंस जियो ने भारत के सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क का खिताब भी जीत लिया है. ऊकला के मुताबिक:
जियो की औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड – 158.63 Mbps
एयरटेल – 100.67 Mbps
वोडाफोन आइडिया (Vi) – 21.6 Mbps

यह भी पढ़ें: ₹100 वाला जियो का प्लान देता है 90 दिनों की वैलिडिटी, ये है बेस्ट डील

यह भी पढ़ें: Jio ने बढ़ा दिया अनलिमिटेड ऑफर, 90 दिनों तक फ्री मिलेगी यह सर्विस

5G कवरेज में भी जियो सबसे आगे

जियो का 5G नेटवर्क सबसे व्यापक है. ऊकला रिपोर्ट के मुताबिक, 73.7% यूजर्स अधिकतर समय जियो का 5G नेटवर्क इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, मोबाइल कवरेज स्कोर में भी जियो 65.66 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है, जबकि एयरटेल 58.17 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग में एयरटेल ने मारी बाजी

वीडियो स्ट्रीमिंग अनुभव में एयरटेल को 65.73 स्कोर के साथ पहला स्थान मिला.
5G गेमिंग स्कोर:
एयरटेल – 80.17
जियो – 76.58

रिलायंस जियो ने 5G डाउनलोड स्पीड, मोबाइल नेटवर्क स्पीड और कवरेज में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं, एयरटेल वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग अनुभव में बेहतर साबित हुआ है. भारत में 5G के विस्तार के साथ, दोनों ऑपरेटर्स के बीच प्रतिस्पर्धा और रोमांचक होने वाली है!

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: 6 महीने वाला यह प्लान है मार्केट में सबसे सस्ता, करोड़ों मोबाइल यूजर्स की टेंशन खत्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >