OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, प्रीमियम साउंड क्वालिटी के साथ मिलेगी 54 घंटे प्लेबैक टाइम

OnePlus ने भारत में Nord Buds 4 Pro लॉन्च किए हैं, जिसमें 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी. AI फीचर्स के साथ ये बेहतर साउंड और कॉलिंग एक्सपीरियंस देंगे. जानिए कीमत और फीचर्स.

OnePlus ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च कर दिए हैं. ये ईयरबड्स पुराने Nord Buds 3 Pro के अपग्रेडेड वर्जन हैं और इनमें कई नए फीचर्स और सुधार देखने को मिलते हैं. हालांकि, इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा रखी गई है. इसमें बेहतर एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, लंबी बैटरी और नए स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. ऐसे में अगर आप मिड-रेंज में प्रीमियम साउंड और मजबूत ANC वाले TWS ढूंढ रहे हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं.

साउंड और ANC

OnePlus Nord Buds 4 Pro की सबसे बड़ी खासियत है 55dB एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC), जो आमतौर पर प्रीमियम ईयरबड्स में देखने को मिलती है. इससे आपको बेहतर और साफ ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है. हालांकि, इसमें ड्राइवर साइज थोड़ा कम होकर 12mm हो गया है (पहले 12.4mm था), लेकिन कंपनी का दावा है, कि नए ड्राइवर 100% ज्यादा पावरफुल हैं और इनमें टाइटेनियम कोटिंग दी गई है, जिससे डीप बास और क्लियर वोकल्स मिलते हैं.

इसके साथ ही इसमें 3D स्पेशियल ऑडियो (Spatial Audio) और गेम साउंड स्पेशियल ऑडियो (Game Sound Spatial Audio) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो 360° सराउंड साउंड का एक्सपीरियंस देते हैं.

कॉलिंग और कनेक्टिविटी

इन ईयरबड्स में अब 6 माइक्रोफोन (हर ईयरबड में 3) दिए गए हैं, जिससे कॉल क्वालिटी बेहतर होती है और ANC भी ज्यादा इफेक्टिव होती है.

कनेक्टिविटी फीचर्स:

  • Bluetooth v6
  • 10 मीटर तक रेंज
  • Google Fast Pair (Android)
  • Microsoft Swift Pair (Windows)
  • एक साथ 2 डिवाइस कनेक्ट करने का सपोर्ट

डिजाइन और बिल्ड

Nord Buds 4 Pro का डिजाइन स्टेम-स्टाइल ही रखा गया है, लेकिन चार्जिंग केस अब पहले से ज्यादा स्लिम और फ्लैट डिजाइन में आता है. इसमें टच कंट्रोल सपोर्ट और IP55 रेटिंग (हल्की बारिश, पानी के छींटें और धूल से बचाव) भी मिलेगी.

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी लाइफ में भी सुधार किया गया है. इसमें 54 घंटे तक कुल प्लेबैक टाइम (ANC ऑफ पर) मिलेगा, जो पहले के मुकाबले (44 घंटे) से बेहतर है.

चार्जिंग टाइम कि बात करें, तो ईयरबड्स चार्ज होने में लगभग 60 मिनट और केस के साथ लगभग 90 मिनट का समय लगेगा.

स्मार्ट फीचर्स

इन ईयरबड्स में कई एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं:

  • बूस्टेड बास (Boosted Bass)
  • एआई ट्रांसलेशन (AI Translation)
  • AI असिस्टेंस सपोर्ट
  • वॉल्यूम स्वाइप कंट्रोल
  • रियल टाइम ANC
  • OnePlus डिवाइस (OxygenOS 15.0.1+) में HeyMelody ऐप के जरिए रियल-टाइम ट्रांसलेशन (English, Hindi, Spanish, French)
  • यह TÜV Rheinland Noise Cancellation सर्टिफाइड है.

कीमत, कलर ऑप्शन और उपलब्धता

इसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे 3,799 रुपये तक में खरीदा जा सकता है.

इसकी सेल 23 मार्च से शुरू होगी. इसे OnePlus.in, OnePlus Store ऐप, Amazon, Flipkart, Myntra और OnePlus Experience Stores से खरीदा जा सकता है.

इसमें Radiant Grey और Radiant Black दो कलर ऑप्शन मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: Oura Ring 4: छोटी सी अंगूठी बताएगी आपकी फिटनेस और दिल का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >