OnePlus Nord 6 भारत में ₹38,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च, आखिर इसमें ऐसा क्‍या है?

OnePlus Nord 6 अब भारत में लॉन्च हो चुका है. Snapdragon 8s Gen 4, 6.78” AMOLED 165Hz स्क्रीन, 12GB RAM और 9000mAh बैटरी के साथ ये फोन फीचर्स में दमदार है. इसकी कीमत 8GB वर्जन के लिए ₹38,999 और 12GB के लिए ₹41,999 रखी गई है.

OnePlus Nord 6 मंगलवार (7 अप्रैल) को भारत में लॉन्च हो गया है. पुराने Nord 5 की तुलना में इसमें कई शानदार अपडेट्स देखने को मिलते हैं. कंपनी ने इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया है, साथ ही फास्ट RAM और बिल्ट-इन स्टोरेज भी मिली है. स्क्रीन की बात करें तो ये फोन 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 165Hz तक का सुपर स्मूद रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. आइए अब इसके अन्य फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं.

OnePlus Nord 6 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले: 6.78 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले है जो 165Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 3600 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: Snapdragon 8s Gen 4
  • रैम : 12GB तक 
  • स्‍टोरेज: 265GB तक
  • ओएस: Android 16 पर बेस्‍ड OxygenOS 16
  • वॉटरप्रूफ रेटिंग्‍स : IP66 + IP68 + IP69 + IP69K
  • कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • फ्रंट कैमरा: 32MP
  • बैटरी: 9000mAh
  • चार्जिंग: 80W

OnePlus Nord 6 की कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स

नया OnePlus Nord 6 अब इंडिया में लॉन्च हो गया है. 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वर्जन ₹38,999 में मिलेगा, जबकि 12GB + 256GB वाला मॉडल ₹41,999 में उपलब्ध है. ये फोन 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. इसे Fresh Mint, Pitch Black और Quick Silver कलर ऑप्शंस में लाया गया है.

अगर आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पूरा पेमेंट करते हैं तो ₹2,000 की छूट मिलेगी, और Axis Bank या HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से EMI पेमेंट पर ₹3,000 की बचत हो जाएगी. इसका मतलब है कि 8GB मॉडल अब सिर्फ ₹35,999 और 12GB मॉडल ₹38,999 में आपके हाथ में हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Nothing Phone की बढ़नेवाली है कीमत? अभी खरीदें या इंतजार करें? जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >