Rapido लाया कमाल का फीचर, इस सर्विस को बुक करने पर पहली Ride मिलेगी Free

Rapido अपने यूजर्स के लिए कमाल का फीचर लेकर आया है. अब कैब के साथ-साथ इस प्लेटफॉर्म से लोग दिल्ली में मेट्रो की टिकट भी बुक कर सकेंगे. इतना ही नहीं, पहली बार मेट्रो टिकट बुक करने पर पहली राइड भी कंपनी फ्री में दे रही है.

ऑनलाइन कैब सर्विस Rapido अपने ऐप पर एक खास फीचर ले कर आई है. जिससे अब Rapido यूजर्स कैब, ऑटो और बाइक के अलावा मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा सरकार के सपोर्ट वाले Open Network for Digital Commerce (ONDC) द्वारा दी जाएगी. इसके अलावा Rapido अपने ग्राहकों को मेट्रो स्टेशनों से आने-जाने की राइड भी उपलब्ध कराएगी वो भी सिर्फ 25 रुपये के तय शुल्क में.

IRCTC का नया अवतार, सिर्फ बोलकर टिकट पाइए और सफर पर जाइए!

इसे लेकर रैपिडो के सह-संस्थापक अरविंद सांका ने कहा कि, “हम ONDC और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की मदद से अपने प्लेटफॉर्म पर मेट्रो टिकट बुक करने की सर्विस उपलब्ध करा रहे हैं. इसके साथ ही ऐप से मेट्रो टिकट बुक करने वाले सभी यूजर्स के लिए पहली ‘राइड’ भी फ्री कर रहे हैं.”

सह-संस्थापक ने बताया कि, हर दिन 8 लाख से ज्यादा ग्राहक Rapido का इस्तेमाल करते हैं. जिनमें 40% महिलाएं हैं. वहीं, लगभग 1 लाख ग्राहक मेट्रो स्टेशन तक आने-जाने के लिए Rapido का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में Rapido कंपनी दिल्ली के कुछ चुनिंदा मेट्रो स्टेशन पर सवारी चढ़ाने और उतारने के लिए जगह भी बनाएगी.

YouTube Shorts का नया AI जादू! एक लाइन लिखिए, शॉर्ट वीडियो पाइए

WhatsApp का नया AI इमेज टूल भारत में हुआ रोलआउट, अब चैट में ही बनाएं अनोखी तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >