Mukesh Ambani का Free ऑफर करेगा महंगे स्मार्टफोन की छुट्टी, Jio ने बिगाड़ दिया Google का खेल

Mukesh Ambani Jio Welcome Offer: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने रिलायंस एन्युअल जनरल मीटिंग 2024 में जियो यूजर्स के लिए फ्री 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज देने का ऐलान किया है. इससे महंगे फोन की जरूरत कम होगी और साथ ही, गूगल का खेल बिगड़ सकता है. आइए जानें कैसे-

Mukesh Ambani Jio Welcome Offer Free 100GB Cloud Storage: मुकेश अंबानी ने अपनी रिलायंस जियो के लिए ऐसा दांव चला है, जो महंगे स्मार्टफोन की छुट्टी कर सकता है. स्मार्टफोन यूजर के तौर पर आपको भी पता है कि फोन में फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट के लिए ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होती है. जितनी ज्यादा स्टोरेज, उतनी ज्यादा फाेन की कीमत. जियो ने मोबाइल फोन यूजर्स को अब 100GB क्लाउड स्टोरेज फ्री में देने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में ज्यादा स्टोरेज वाले महंगे स्मार्टफोन खरीदना नहीं होगी.

100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज वाला जियो ऑफर

रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए वेलकम ऑफर लायी है. कंपनी अपने ग्राहकों को 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज ऑफर करेगी. यह जियो ऑफर दिवाली पर आ रहा है. इस स्टोरेज में फोटो से लेकर वीडियो और डॉक्यूमेंट तक, कुछ भी स्टोर किया जा सकेगा. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए, यह जानकारी कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने दी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल औरव अन्य कंपनियां कुछ जीबी फ्री देकर क्लाउड स्टोरेज के लिए यूजर्स से अच्छी-खासी रकम चार्ज करती हैं.

Jio Brain AI Suite – एक खास पेशकश

जियो ब्रेन इसके अलावा जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लैटफॉर्म लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है. यह कनेक्टेड इंटेलिजेंस, विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ आयेगा. कंपनी ‘एआई एवरीवेयर फॉर एवरीवन’ की थीम पर इसे लॉन्च करेगी. जियो दरअसल पूरे एआई को कवर करनेवाले उपकरणों और प्लैटफाॅर्म्स का एक व्यापक सुइट विकसित कर रहा है – जिसे ‘जियो ब्रेन’ कहा जाता है. मुकेश अंबानी ने कहा, मुझे उम्मीद है कि रिलायंस के भीतर जियो ब्रेन को बेहतर बनाकर, हम एक शक्तिशाली एआई सेवा प्लैटफॉर्म बनाएंगे.

गुजरात के जामनगर में बनेगा एआई-रेडी डेटा सेंटर

हम जामनगर में गीगावाट-स्केल एआई-रेडी डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, जो पूरी तरह से रिलायंस की हरित ऊर्जा से संचालित होगा. हमारा लक्ष्य भारत में दुनिया की सबसे किफायती एआई इंफरेंसिंग बनाना है. इससे भारत में एआई एप्लिकेशन ज्यादा किफायती हो जाएंगे और यह सबके लिए सुलभ होगा. साथ ही, जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कई नयी एआई सेवाओं की घोषणा की. इसमें जियो टीवीओएस, Jio Home IoT सॉल्युशन, HelloJio, JioHome ऐप और Jio Phonecall AI शामिल हैं.

Reliance AGM 2024: मुकेश अंबानी का दावा JIO बनी दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल इंटरनेट कंपनी

RIL AGM 2024 Highlights: मुकेश अंबानी बोले- जियो ब्रेन लॉन्च करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

Mukesh Ambani की रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऑनलाइन जुड़े लाखों लोग

Mukesh Ambani ने पेश किया Jio AI Cloud, 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा FREE, ये है Welcome Offer

Reliance AGM 2024: मुकेश अंबानी का दावा JIO बनी दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल इंटरनेट कंपनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >