Mukesh Ambani की कंपनी Reliance Jio का खूब बढ़ा मुनाफा, हर यूजर से कमाये 195 रुपये

Mukesh Ambani की कंपनी Reliance Jio इन्फोकॉम का सितंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 23.4% बढ़कर 6,539 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान कंपनी का प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व बढ़कर 195.1 रुपये प्रति माह हो गया.

Mukesh Ambani की कंपनी जियो प्लैटफॉर्म्स ने मोबाइल नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर और ब्रॉडबैंड क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है. कंपनी द्वारा सोमवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए जारी तिमाही परिणामों में बताया गया कि रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 23.4 फीसदी बढ़कर 6,539 करोड़ रुपये हो गया है.

जियो प्लैटफॉर्म्स का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 23.4 प्रतिशत बढ़कर 6,539 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी ने बताया कि इस दौरान प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) बढ़कर 195.1 रुपये प्रति माह हो गया. 30 सितंबर 2024 को समाप्‍त दूसरी तिमाही में जियो का ग्राहक आधार की संख्‍या बढ़कर 47 करोड़ 88 लाख पहुंच गई. यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 4.2% अधिक रही है.

जियो प्लैटफॉर्म्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज का दूरसंचार और डिजिटल कारोबार शामिल है. कंपनी की परिचालन आय सितंबर तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 31,709 करोड़ रुपये हो गई. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल राजस्व 37,119 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 17.7 प्रतिशत अधिक है.

दूरसंचार कंपनियों के लिए एक प्रमुख मानक एआरपीयू शुल्क बढ़ोतरी और ग्राहकों की गुणवत्ता में सुधार के चलते बढ़कर 195.1 रुपये हो गया. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही और वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 181.7 रुपये था.

आय विवरण के अनुसार, शुल्क वृद्धि का पूरा प्रभाव अगली 2-3 तिमाहियों में दिखेगा. कुल डेटा और वॉयस ट्रैफिक में क्रमशः 24 प्रतिशत और 6.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई. कंपनी ने कहा कि पेशकश के दो साल से भी कम समय में जियो 5जी के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 14.8 करोड़ तक पहुंच गई.

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा कि जियो ने अपनी स्थापना के बाद से ही ग्राहकों और शेयरधारकों के लिए मूल्य बनाने को गहन तकनीकी नवाचार पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि भारत के डिजिटल परिदृश्य में जियो ट्रू5जी और जियो एयरफाइबर द्वारा किये जा रह बदलाव इस बात को साबित करते हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि एआरपीयू बढ़ने और ग्राहक जुड़ाव में सुधार से डिजिटल सेवाओं को मजबूती मिली.

Jio का नया प्लान : एक बार रीचार्ज करें और 3 महीने से ज्यादा फ्री टॉकटाइम, हर दिन 2GB डेटा पाएं

Jio Diwali Offer: जियो का धमाकेदार ऑफर, साल भर मिलेगा फ्री इंटरनेट, लेकिन यहां है ट्विस्ट

Jio और BSNL के एक साल वाले प्लान में से सस्ता और अच्छा कौन? खुद देख लें अंतर

30 रुपये में 24GB डेटा, Jio के दो प्लान में बेहतर कौन?

Jio Diwali Dhamaka: 1 साल के लिए पाएं मुफ्त जियो एयरफाइबर, फटाफट जानिए क्या है ऑफर

895 रुपये में Jio दे रहा 11 महीने की वैलिडिटी, खास है यह प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >