Motorola ने भारत में बढ़ाई स्मार्टफोन की कीमतें, जानें नयी प्राइस

Motorola ने भारत में Moto G35, G57 Power और Edge 60 Fusion की कीमतें बढ़ा दी हैं. नयी कीमतें ₹500 से ₹2,000 तक बढ़ी हैं और Flipkart पर अपडेटेड लिस्टिंग लाइव हो चुकी है.

Motorola Smartphone Price Hike India 2026: भारत में स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और अब Motorola ने भी अपने तीन पॉपुलर मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. इसमें Moto G35, Moto G57 Power और Motorola Edge 60 Fusion शामिल हैं. नयी कीमतें आज से ही Flipkart पर लाइव हो चुकी हैं.

Moto G35- बजट सेगमेंट पर असर

Moto G35 की कीमत में ₹500 का इजाफा हुआ है. 4GB+128GB वेरिएंट अब ₹12,499 और 8GB+128GB वेरिएंट ₹13,999 में उपलब्ध है. यह मॉडल 2024 में लॉन्च हुआ था और अब एक साल से ज्यादा पुराना हो चुका है. हालांकि यह अभी भी बजट खरीदारों के लिए विकल्प है, लेकिन नये मॉडल्स बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आ रहे हैं.

Moto G57 Power- बैटरी है सबसे बड़ी ताकत

Moto G57 Power की कीमत ₹1,000 बढ़ गई है. 8GB+128GB वेरिएंट अब ₹15,999 में मिलेगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो दो दिन से ज्यादा चल सकती है. Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और अच्छा डिस्प्ले इसे बैटरी-प्रेमी यूजर्स के लिए आकर्षक बनाते हैं. हालांकि, सिर्फ एक बड़े OS अपडेट का वादा इसे लंबे समय के लिए कम भरोसेमंद बनाता है.

Motorola Edge 60 Fusion- मिड-रेंज में महंगा

Edge 60 Fusion की कीमत में सबसे ज्यादा ₹2,000 का इजाफा हुआ है. 8GB+128GB वेरिएंट अब ₹22,999, 8GB+256GB ₹24,999 और 12GB+256GB ₹26,999 में मिल रहा है. यह फोन मजबूत डिजाइन, क्लीन Android अनुभव और अच्छे मल्टीमीडिया फीचर्स के साथ आता है. लेकिन इसका उत्तराधिकारी Edge 70 Fusion पहले से ही बाजार में मौजूद है, जो बैटरी और डिस्प्ले में अपग्रेड्स देता है. अगर बजट बढ़ा सकते हैं तो नया मॉडल ज्यादा फ्यूचर-प्रूफ ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: Nothing Phone की बढ़नेवाली है कीमत? अभी खरीदें या इंतजार करें? जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: महंगे हो गए स्मार्टफोन्स, देखें किस ब्रांड ने कितने बढ़ाए दाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >