Motorola के लेटेस्ट बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold की सेल भारत में शुरू हो गई है. खास बात तो यह है कि सेल शुरू होते ही ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी कई शानदार ऑफर्स भी पेश कर रही है. बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, No Cost EMI और फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट जैसी सुविधाओं के साथ यह प्रीमियम फोल्डेबल फोन अब और ज्यादा आकर्षक डील बन गया है. ऐसे में जो यूजर्स स्टाइलिश डिजाइन के साथ फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए यह स्मार्टफोन खास साबित हो सकता है.
Motorola Razr Fold की भारत में कीमत
Motorola Razr Fold की कीमत-
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये
- 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये और
- खास FIFA World Cup 26 Collection एडिशन की कीमत 1,69,999 रुपये है.
यह फोल्डेबल स्मार्टफोन दो कलर Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White ऑप्शंस में मिलेगा. इसे आप Flipkart और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
Motorola Razr Fold पर मिल रहे ऑफर्स
कंपनी मॉडल पर अच्छा खासा सेल ऑफर दे रही है. ऑफर के तहत ग्राहक HDFC और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस का फायदा उठा सकते हैं. बैंक डिस्काउंट के साथ फोन की कीमत और कम हो जाएगी, जिससे ग्राहक बेस वेरिएंट को 1,39,999 रुपये, टॉप मॉडल को 1,49,999 रुपये और स्पेशल एडिशन को 1,59,999 रुपये तक में खरीद सकते हैं. इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 18 महीने तक की No Cost EMI सुविधा भी मिल रही है, ताकि ग्राहक आसानी से इस प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन को खरीद सकें.
कंपनी एक खास प्रोटेक्शन बेनेफिट भी दे रही है. 20 जून 2026 तक Motorola Razr Fold खरीदने वाले यूजर्स को एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी देगी, जिसकी वैलिडिटी खरीदारी की तारीख से एक साल तक रहेगी.
शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम फोल्डेबल डिजाइन
Motorola Razr Fold में कंपनी ने प्रीमियम डिस्प्ले एक्सपीरियंस देने पर खास फोकस किया है. फोन के बाहर 6.6-इंच का LTPO pOLED का कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. वहीं, अंदर की तरफ बड़ा 8.1-इंच का 2K LTPO pOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन की मजबूती के लिए इसमें Ultra Thin Glass (UTG) प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जिससे फोल्डेबल एक्सपीरियंस और ज्यादा प्रीमियम बन जाता है.
दमदार प्रोसेसर और लंबे समय तक अपडेट्स
परफॉर्मेंस के लिए फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno A829 GPU मिलता है. यह डिवाइस 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है.
यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड My UX पर काम करता है. खास बात यह है कि Motorola ने इसमें 7 साल तक Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए और ज्यादा भरोसेमंद बनाता है.
50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए, Motorola Razr Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के कवर डिस्प्ले पर 32MP का फ्रंट कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन 8K 30fps और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को प्रोफेशनल लेवल वीडियो रिकॉर्डिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा.
बड़ी बैटरी और एडवांस्ड कनेक्टिविटी
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. यानी यूजर्स को लंबे बैकअप के साथ फास्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, NFC, GPS, NavIC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा फोन IP49 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित बनाता है.
यह भी पढ़ें: ₹5000 तक महंगा हुआ OnePlus Nord 6, खरीदने से पहले चेक कर लें नयी कीमत
