प्रो-लेवल फोटोग्राफी फीचर्स के साथ आ रहा Motorola Edge 70 Pro+, इस दिन होगा लॉन्च

Motorola अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ भारत में अगले हफ्ते लॉन्च करने वाला है. फोन में एडवांस्ड कैमरा फीचर्स दिए गए हैं, जिससे माना जा रहा है कि यह Realme 16 Pro+ को सीधी टक्कर दे सकता है.

Motorola ने अपकमिंग मॉडल Motorola Edge 70 Pro+ के इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह मॉडल कंपनी के Edge 70 Series का हिस्सा है और लाइनअप का अब तक का सबसे प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है. यह स्मार्टफोन मौजूदा Motorola Edge 70, Motorola Edge 70 Fusion और Motorola Edge 70 Pro के साथ लाइनअप में शामिल होगा.

भारत में कब लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Pro+?

Motorola Edge 70 Pro+ को भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है, कि यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. लॉन्च के समय कंपनी कुछ खास ऑफर्स भी पेश कर सकती है, जिनकी जानकारी लॉन्च के करीब सामने आएगी.

कैमरा सबसे बड़ी खासियत

Motorola Edge 70 Pro+ का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा सेटअप माना जा रहा है. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा. यह फीचर इसे Edge 70 Pro से अलग बनाता है, क्योंकि पुराने मॉडल में यह लेंस नहीं था. यह पेरिस्कोप कैमरा दूर मौजूद ऑब्जेक्ट्स, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी और डिटेल्ड पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है. फोन में 50MP Sony Lytia 710 प्राइमरी सेंसर भी मिलेगा, जो 3.5 डिग्री ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आएगा. इसके अलावा, फोन में फ्रेम स्टेबिलाइजेशन, नाइट फोटोग्राफी और 50x AI Super Zoom Pro जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे. कंपनी का यह नया स्मार्टफोन Realme 16 Pro+ को सीधी टक्कर दे सकता है, क्योंकि उस फोन में भी पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है.

डिजाइन और कलर ऑप्शंस

Motorola Edge 70 Pro+ को कंपनी तीन खास Pantone फिनिश में लॉन्च करेगी. इसमें Pantone Chicory Coffee कलर के साथ sculpted wood finish, Pantone Stormy Sea के साथ twill-inspired texture और Pantone Zinfandel के साथ satin-luxe finish देखने को मिलेगा. फोन के लेफ्ट साइड में एक एक्स्ट्रा बटन भी दिया गया है, जिसे शॉर्टकट या AI फीचर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

प्रीमियम डिजाइन और फोटोग्राफी पर फोकस

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, Motorola Edge 70 Pro+ को खासतौर पर फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. फोन में प्रीमियम और स्लिम डिजाइन के साथ एडवांस्ड कैमरा फीचर्स दिए जाएंगे. खासकर वे यूजर्स जो इस प्राइस रेंज में पेरिस्कोप कैमरा वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, उनके लिए यह डिवाइस एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आए OPPO Reno 16 के कैमरा डिटेल्स, जानें क्या होगा खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >