Motorola ने भारत में अपना नया Edge Series स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल में प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि इसमें बड़ी 6500mAh बैटरी, दमदार प्रोसेसर और हाई-रिजोल्यूशन कैमरा सेटअप दिया गया है, जो इसे इस सेगमेंट में मजबूत बनाता है.
कीमत, ऑफर्स और सेल डेट
Motorola Edge 70 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 38,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है.
मॉडल के दूसरे वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है.
कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank और HDFC Bank कार्ड्स पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा, 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी इस मॉडल पर दिया जा रहा है.
मोटोरोला के इस नये मॉडल की सेल 29 अप्रैल से शुरू होगी. इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा Flipkart से खरीद सकते हैं. इसमें Pantone Lilly White, Pantone Tea और Pantone Titan कलर ऑप्शन्स मिलेंगे.
डिजाइन और डिस्प्ले
Motorola Edge 70 Pro में 6.8-इंच का Super HD Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है. साथ ही इसमें 100% DCI-P3 कलर गमट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और SGS सर्टिफिकेशन भी दिया गया है. यानी यूजर्स को स्मूद और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा.
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए, Motorola Edge 70 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
मॉडल में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस देता है. इसमें 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा.
फोन Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करेगा और कंपनी ने इसमें 3 साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है.
इसके साथ ही, फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें वेपर कूलिंग चेंबर सिस्टम भी दिया गया है.
बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही, इसमें 5W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलेगा.
कनेक्टिविटी के लिए, इसमें 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
ड्यूरेबिलिटी और अन्य फीचर्स
Motorola Edge 70 Pro में IP68 और IP69 रेटिंग दिया गया है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा. साथ ही, इसमें MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है. यानी गिरने पर भी डिस्प्ले को ज्यादा नुकसान नहीं होगा.
सिक्योरिटी के लिए, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन का वजन करीब 183 ग्राम है और इसकी थिकनेस सिर्फ 6.99mm है.
यह भी पढ़ें: 200MP डुअल कैमरे के साथ आया Oppo का नया फोन, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान
