50MP का सेल्फी कैमरा और 125W की चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Moto Edge 50 Pro 5G

Moto Edge 50 Pro 5G Price: मोटोरोला ने नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है. आइए जानते हैं कि यह नया फोन कौन-कौन सी खूबियों के साथ आया है और इसकी कीमत कितनी है

Moto Edge 50 Pro 5G Price : मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है. मिड बजट रेंज में आये इस फोन को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रॉसेसर, 50MP का सेल्फी कैमरा और 125W की फास्ट चार्जिंग से लैस किया है. स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. यह फोन दो कॉन्फिगरेशन में आया है.

Motorola Edge 50 Pro Specifications

Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन एआई की खूबियों से लैस कैमरा के साथ आया है. इसकी खूबियों पर नजर डालें, तो मोटोरोला का यह फोन Snapdragon 7 Gen 3 प्रॉसेसर के साथ आया है. फोन 6.7 इंच 1.5K 144Hz कर्व्ड पोल्ड डिस्प्ले, 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR 10+ सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च किया गया है. फोन को कंपनी ने 8GB / 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया है.

मोटोरोला का नया फोन 50MP रियर कैमरा, 13MP अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ लाया गया है. फोन एआई अडैप्टिव स्टेब्लाइजेशन, एआई फोटो एनहांसमेंट इंजन, ऑटो फोकस ट्रैकिंग और टिल्ट मोड के साथ आया है. स्मार्टफोन में 50MP सेल्फी कैमरा मिला है. नया मोटो एज 50 प्रो फोन 4500mAh बैटरी 50W वायरलेस चार्जिंग और 125W वायर्ड चार्जिंग फीचर के साथ आया है. अन्य फीचर्स की बात करें, तो कंपनी के नये फोन को पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली है.

इतनी कम कीमत पर Realme 12X 5G स्मार्टफोन की एंट्री, 5जी बजट किलर है यह फोन

Motorola Edge 50 Pro Price and Availability

Motorola Edge 50 Pro 5G Smartphone को कंपनी ने 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है. यह कीमत फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की होगी. यह वेरिएंट 68W फास्ट चार्जर के साथ मिलेगा. Moto Edge 50 Pro का टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 35,999 रुपये होगी. इस फोन को 125W चार्जर के साथ पेश किया गया है.

मोटोरोला का नया फोन तीन कलर ऑप्शन ब्लैक ब्यूटी, मूनलाइट पर्ल और लक्स लैवेंडर में खरीदा जा सकता है. मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट पर जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक फोन को ऑफर्स के साथ 29,999 रुपये में खरीदने का मौका रहेगा. मोटोरोला के नये 5जी फोन की पहली सेल 9 अप्रैल को लाइव होगी. स्मार्टफोन की खरीदारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, फ्लिपकार्ट से की जा सकती है.

iQOO Z9 5G की भारत में एंट्री, 20 हजार से कम के बजट में किलर है यह फोन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >